Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोरोना से डेथ रेट के मामले में मुंबई नहीं है टॉप पर, बेंगलुरु में सबसे कम

नई दिल्ली। देश में कोरोना का सबसे अधिक कहर देश की राजधानी दिल्ली और मंबई को झेलना पड़ा रहे है। कोरोना के संक्रमित मामलों और कुल मौतों के मामले में दिल्ली और मुंबई टॉप पर हैं। लेकिन अहमदाबाद की स्थिति इन दोनों महानगरों से भी ज्यादा खराब है। यहां प्रति 10 लाख आबादी पर कोरोना से मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। यही नहीं अहमादाबाद में केस फैटलिटी रेट (सीएफआर) भी सबसे ज्यादा है। 50 लाख से ज्यादा आबादी वाले नौ शहरों की तुलना में अहमदाबाद में हर 100 मामलों पर मृत्यु दर भी अधिक है।

Recommended Video

    Coronavirus : India में कोरोना मरीजों की संख्या 2.35 लाख के पार,6642 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    अहमदाबाद में हर दस लाख लोगों पर कोरोना से 115 मौतें

    अहमदाबाद में हर दस लाख लोगों पर कोरोना से 115 मौतें

    अहमदाबाद में हर दस लाख लोगों पर कोरोना से 115 मौतें हो रही है, यह आंकड़ा मुंबई के 80 मौतों से काफी ज्यादा है। इसलिए अहमदाबाद कोविड-19 से होने वाली मौतों में पहला स्थान रखता है। यहां का सीएफआर 6.9 है यानी हर 100 कोरोना मरीजों में से करीब 7 की मौत हो रही है। अहमदाबाद 953 मौतों के साथ महानगरों में मुंबई के बाद दूसरे नंबर है। अहमदाबाद में अब तक कोरोना के 13,678 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। हालांकि, उसकी आबादी मुंबई या दिल्ली के आधी से भी कम है।

    नौ मेगा शहरों में चेन्नई का सीएफआर 0.9 सबसे कम

    नौ मेगा शहरों में चेन्नई का सीएफआर 0.9 सबसे कम

    वहीं महानगरों में बेंगलुरु एक मात्र ऐसा शहर है जहां प्रति 10 लाख की अबादी पर कोरोना से सबसे कम मौतें हो रही हैं। सीएफआर की बात आती है, तो नौ मेगा शहरों में चेन्नई का सीएफआर 0.9 सबसे कम है। यानि 100 लोगों में 1 से भी कम मौतें हुईं हैं। चेन्नई में कोरोना से अब तक 179 मरीजों की मौत हो चुकी है। 19,809 मामलों की पुष्टि की जा चुकी हैं। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे महानगरों की तुलना में कोलकाता में कोरोना संक्रमण के मामले बहुत ही कम हैं। यहां अब तक 2,589 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। 238 की मौत हो चुकी है।

    मुंबई में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें

    मुंबई में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें

    50 लाख से ज्यादा की आबादी वाले देश के 9 महानगरों में मुंबई में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। यहां कोरोना वायरस अब तक 1,698 लोगों की जान ले चुका है। हालांकि, प्रति 10 लाख आबादी पर मौत के मामले में यह अहमदाबाद के बाद दूसरे पायदान पर है। राजधानी दिल्ली कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में मुंबई के बाद दूसरे नंबर है। यहां अब तक कोरोना संक्रमण के 26,334 मामले सामने आ चुके हैं और 708 लोगों की मौत हो चुकी है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+