अहमदाबाद बना देश का पहला हेरिटेज सिटी, यूनेस्को ने सौंपा सर्टिफिकेट
अहमदाबाद। अहमदाबाद देश का पहला हेरिटेज शहर बन गया है। यहां के म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन मुख्यालय में आयोजित हुए कार्यक्रम में यूनेस्को की ओर से गुजरात के सीएम विजय रुपानी को अहमदाबाद को हेरिटेज सिटी बनाने का सर्टिफिकेट सौंपा।

इस मौके पर रुपानी ने संकेत दिया कि अगले चुनाव में वह अहमदाबाद में इसे एक बड़ी उपलब्धि की तरह पेश करेंगे। आपको बता दें कि अहमदाबाद को हेरिटेज सिटी बनाने के लिए 2010 में उस वक्त आवेदन दिया गया गया था जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।
लंबी चौड़ी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जाकर अहमदाबाद को औपचारिक तौर पर हेरिटेज सिटी के रूप में मान्यता दी गई है। इस मौके पर संबोधित करते हुए विजय रुपानी ने कहा कि अहमदाबाद सिर्फ गुजरात का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का पहला हेरिटेज शहर है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही अहमदाबाद में प्राचीन और आधुनिक दोनों ही संस्कृतियों का संगम होता नजर आएगा। गुजरात के सीएम ने कहा कि ऐतिहासिक 600 साल पुराने इस शहर में एक ओर इसकी प्राचीन संस्कृति और धरोहर नजर आएगी और दूसरी ओर यह एक स्मार्ट सिटी के रूप में भी दिखेगा।












Click it and Unblock the Notifications