नशे में चूर बैंक मैनेजर ने पत्नी को मार डाला, प्यार के बाद हुई थी शादी
वस्त्रापुर मैनेजमेंट एंक्लेव के पास सूर्यवंशी टॉवर में बी-804 में रहने वाले और आश्रम रोड स्थित एक्जिम बैंक की शाखा के मैनेजर मूल रूप से सिक्किम के रहने वाले 34 वर्षीय अशेष गुरुंग की कुछ समय पहले ही गुवाहाटी से अहमदाबाद तबादला हुआ था
नई दिल्ली। अहमदाबाद में एक बैंक मैनेजर ने अपनी पत्नी की चाकू गोद कर हत्या कर दी। पत्नी का कसूर बस इतना था कि वह उसको शराब पीने से रोकती थी। शहर के वस्त्रापुर इलाके में रहने वाले एक प्राइवेट बैंक के ब्रांच मैनेजर ने अपनी पत्नी की हत्या केवल इसलिए कर दी, क्योंकि उसे पति के शराब पीने की आदत पसंद नहीं थी। इसके लिए वह बार-बार पति को टोका करती थी। आखिर में तैश में आकर पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। जब पति ने अपनी अपनी की हत्या की उस समय भी वह नशे में चूर था।

रोज शराब पीता था पति
वस्त्रापुर मैनेजमेंट एंक्लेव के पास सूर्यवंशी टॉवर में बी-804 में रहने वाले और आश्रम रोड स्थित एक्जिम बैंक की शाखा के मैनेजर मूल रूप से सिक्किम के रहने वाले 34 वर्षीय अशेष गुरुंग की कुछ समय पहले ही गुवाहाटी से अहमदाबाद तबादला हुआ था। उसे रोज शराब पीने की आदत थी। इससे 29 वर्षीय पत्नी प्रोनीता काफी परेशान थी। इस बात को लेकर अक्सर उनमें विवाद होते रहता था। मंगलवार की शाम को इस मामले में उनके बीच फिर विवाद हुआ। इस बार अशेष ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी।

सबूत मिटाने की कोशिश नाकाम रही
इस हत्या को दुर्घटना बताने के लिए अशेष ने पत्नी की लाश को ड्राइंग रूम से उठाकर बाथरूम ले गया। फिर खून के निशान मिटाकर पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। बाद में उसका भांडा फूट गया। पुलिस ने जब उसे अरेस्ट किया, तब वह नशे में चूर था।

एक साल पहले हुई थी शादी
अशेष और प्रोनीता की शादी एक साल पहले हुई थी। शादी से पहले दोनों रिलेशनशिप में भी रहे थे। पुलिस के मुताबिक दोनों में हमेशा झगड़ा होता रहता था। पति- पत्नी के बीच के झगड़े की बात पड़ोसियों ने भी बताई है। पुलिस ने अशेष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications