'भारत सुरक्षित हाथों में', सोनिया गांधी के भरोसेमंद साथी के बेटे ने की मोदी-शाह की तारीफ! क्या बोली पब्लिक
Ahmed Patel son Faisal Patel: कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला बयान सामने आया है। पार्टी के दिग्गज नेता रहे अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की खुलकर तारीफ की है। इतना ही नहीं फैसल पटेल ने कहा कि "भारत सुरक्षित हाथों में है।" उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह को महान नेता कहा।
न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में फैसल पटेल ने पीएम मोदी और अमित शाह को "महान नेता" बताया। उन्होंने कहा -"नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी, नितिन गडकरी जी, एस जयशंकर जी...ये सभी मजबूत नेता हैं।" यह बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस और राहुल गांधी केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं, खासकर ऑपरेशन सिंदूर और कथित "वोट चोरी" के मुद्दे को लेकर। फैसल अहमद का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

फैसल पटेल का यह बयान इसलिए और भी अहम है क्योंकि उनके पिता अहमद पटेल कांग्रेस के 'क्राइसिस मैनेजर' माने जाते थे। उन्हें सोनिया गांधी का "राइट हैंड" कहा जाता था और पार्टी के किसी बड़े फैसले में उनकी अहम भूमिका होती थी -चाहे संगठन में फेरबदल हो या टिकट वितरण। दिल्ली की सियासत में वे पर्दे के पीछे रहकर भी सबसे ताकतवर चेहरों में गिने जाते थे।
भाजपा ने फैसल पटेल के बयान पर क्या कहा?
फैसल पटेल के बयान पर बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा -
"एक और युवा कांग्रेसी नेता पार्टी लाइन से अलग हुआ। अहमद पटेल के बेटे फैसल ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं की तारीफ की और कहा कि देश सही हाथों में है।"
हालांकि फरवरी 2025 में फैसल पटेल ने कांग्रेस छोड़ने की घोषणा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर की थी। उन्होंने साथ में ये भी लिखा था कि कांग्रेस हमेशा उनका परिवार रहेगा।
सोशल मीडिया पर भी फैसल पटेल का बयान चर्चा में
राहुल शिवशंकर ने लिखा - "मोदी जी, अमित शाह जी महान नेता हैं...सोनिया गांधी के सबसे विश्वसनीय सहयोगी अहमद पटेल के बेटे फैसल अहमद मानते हैं कि देश सही हाथों में है।"
Oxomiya Jiyori ने पोस्ट किया - "गांधी परिवार के करीबी अहमद पटेल के बेटे ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। कहा - मोदी, शाह, जयशंकर, गडकरी, राजनाथ सभी शानदार नेता हैं। झूठ की नाव पर हर कोई नहीं चढ़ेगा।"
मोहित गुलाटी ने तंज कसते हुए लिखा - "सोनिया गांधी के सबसे भरोसेमंद साथी अहमद पटेल के बेटे बोले -मोदी और शाह महान नेता हैं, देश सुरक्षित हाथों में है। पप्पू का 'मॉय मॉय' हो गया।"
कुल मिलाकर फैसल पटेल का यह बयान कांग्रेस की राजनीति में हलचल मचा रहा है और आने वाले दिनों में इसके राजनीतिक असर पर सबकी निगाहें होंगी।












Click it and Unblock the Notifications