Ahmed Patel passes away: क्या थी अहमद पटेल की आखिरी ख्वाहिश?

Ahmed Patel passes away: कांग्रेस के दिग्गज नेता और गांधी परिवार के बेहद करीबी कहे जाने वाले नेता अहमद पटेल का आज सुबह निधन हो गया है, 71 वर्ष के अहमद पटेल कोरोना संक्रमित थे और गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में भर्ती थे, उनके बेटे फैजल ने ट्वीट करके उनके निधन की जानकारी दी। अहमद पटेल के निधन से पूरी कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर है तो वहीं पीएम मोदी समेत देश के कई वरिष्ठ नेताओं ने अहमद पटेल के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी है।

Ahmed Patel passes away: क्या थी अहमद पटेल की आखिरी ख्वाहिश?

तो वहीं वरिष्ठ पत्रकार शीला भट्ट ने अहमद पटेल को ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए उनकी अंतिम इच्छा का जिक्र किया है, उन्होंने लिखा है कि 'अहमद पटेल की अंतिम इच्छा थी उन्हें उनके पैतृक गांव पीरामन में दफनाया जाए, जो कि गुजरात राज्य में अंकलेश्वर के पास स्थित है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।'

पीएम मोदी ने अहमद पटेल को बताया-तेज दिमाग वाला

अहमद पटेल का निधन कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति के रूप में देखी जा रही है, उनके निधन पर पीएम मोदी ने भी गहरा शोक प्रकट किया है, उन्होंने ट्वीट किया कि 'अहमद पटेल जी के निधन से दुखी हूं, उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई साल समाज की सेवा में बिताए, अपने तेज दिमाग के लिए जाने जाने वाले अहमद पटेल को कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में उनकी भूमिका हमेशा याद की जाएगी।'

Ahmed Patel passes away: क्या थी अहमद पटेल की आखिरी ख्वाहिश?

तो वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा, 'कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है. अहमद पटेल जी का कांग्रेस पार्टी और सार्वजनिक जीवन में बड़ा योगदान रहा, मैं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।'

गांधी परिवार के बेहद करीबी थे अहमद पटेल

गौरतलब है कि गांधी परिवार के बेहद करीबी कहे जाने वाले 71 वर्षीय अहमद पटेल 3 बार लोकसभा और 5 बार राज्यसभा सांसद रहे थे। उन्होंने अपना पहला लोकसभा चुनाव 26 वर्ष की उम्र में भरूच से जीता था। सोनिया गांधी के विशेष सलाहकार अहमद पटेल को पार्टी का संकटमोचक कहा जाता था , उन्हें 2018 में कांग्रेस पार्टी का कोषाध्याक्ष बनाया गया था, वे साल 1993 से राज्यसभा सांसद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+