5वीं बार राज्यसभा पहुंचे कांग्रेस के चाणक्य अहमद पटेल: सोशल मीडिया पर छाए अमित शाह

गांधीनगर। इस बार से जिस तरह से गुजरात का राज्यसभा चुनाव हुआ है वो अपने आप में काफी रोमांचक है, चुनाव होने के पहले से वोटिंग होने तक जिस तरह से घटनाक्रम तेजी से बदल रहे थे, उतनी तेजी से तो क्रिकेट मैच और डेली सोप में भी नहीं बदलते हैं इसलिए ही इस चुनाव का लुत्फ लोगों ने भी सोशल मीडिया पर जमकर उठाया।

Recommended Video

    Ahmed Patel हुआ करते थे Narendra Modi के जिगरी यार, प्यार से बुलाते थे उन्हें 'बाबूभाई' | वनइंडिया हिंदी

    ट्विटर और फेसबुक

    जैसे-जैसे मंगलवार को घटनाक्रम बदल रहे थे, वैसे-वैसे सोशल मीडिया फनी कमेंट से गुलजार हो रहा था। चुनाव के नतीजों के लिए पूरी रात ड्रामा चलता रहा, तो वहीं ट्विटर और फेसबुक पर भी लोगों ने जमकर मजे लिए।

    5वीं बार राज्यसभा पहुंचे अहमद पटेल

    आपको बता दें कि गुजरात के राज्यसभा चुनाव में 3 में से 2 सीटें जीतनी वाली बीजेपी को बड़ा झटका लगा है क्योंकि कांग्रेस के अहमद पटेल अपनी सीट पर जीत गए और लगातार 5वीं बार राज्यसभा पहुंच गए हैं, उन्हें 44 वोट मिले हैं।

    बीजेपी को गुजरात की जनता सबक सिखाएगी

    जीत के बाद पटेल ने कहा है कि बीजेपी एक बार फिर बेनकाब हुई है और इसी साल गुजरात की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। पटेल ने यहां तक कहा कि यह मेरी जीत नहीं है बल्कि मनी पावर और स्टेट मशीनरी का दुरुपयोग करने वालों की हार है।

    'सत्यमेव जयते'

    बीजेपी की धमकियों के बावजूद वोट देने का शुक्रिया अहमद पटेल ने जीत के तुरंत बाद 'सत्यमेव जयते' ट्वीट कर अपने विजय होने की घोषणा की। उन्होंने अपनी पार्टी के एमएलए को धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा की अभूतपूर्व धमकियां और दबाव के बावजूद भी मुझे वोट किया उनका शुक्रिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+