भूमि अधिग्रहण बिल पर वोटिंग आज, विपक्ष अड़ा सकता है रोड़ा
नयी दिल्ली। बहुप्रतिक्षित भूमि अधिग्रहण बिल पर लोकसभा में आज वोटिंग होगी। केंद्र सरकार आज इस बिल पर लोकसभा में वोटिंग कराएंगी, लेकिन इस दौरान सबकी नजरें विपक्षी दलों पर होगी। विपक्षी पार्टियां इस बिल पर रोड़ा इड़का सकती है।

सरकार की तमाम कोशिशों और बिल के पक्ष में दी गई दलीलों के बावजूद विपक्ष इस बिल का विरोध कर रही है। ऐसे में लोकसभा में वोटिंग को लेकर विपक्ष का क्या रुख होहा ये देखना होगा। दरअसल विपक्ष इस बिल में कुछ संशोधन करने की मांग कर रही है, ऐसे वो वोटिंग का विरोध करेगी। ऐसे में किसी भी स्थिती से निपटने के लिए सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों वेंकैया नायडू, अरुण जेटली और वीरेंद्र सिंह ने इस भूमि अधिग्रहण बिल पर सरकार से बात की है।
सरकार चाह रही है कि विपक्ष उसकी बात को माग ले तो विपक्ष किसी भी कीमत पर झुकने को तैयार नहीं। ऐसे में आज लोकसभा में हंगामे की पूरे आसार बनते दिख रहे हैं। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि अगर सरकार बदलावों को वापस लेने और इसे स्थायी समिति के पास भेजने के लिए तैयार नहीं होती तो वो सदन में इस बिल के खिलाफ मतदान करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications