संसद के मानसून सत्र से पहले सोनिया गांधी ने बुलाई कांग्रेस के लोकसभा-राज्यसभा सांसदों की बैठक
संसद के मानसून सत्र से पहले सोनिया गांधी ने बुलाई कांग्रेस के लोकसभा-राज्यसभा सांसदों की बैठक
नई दिल्ली, 18 जुलाई: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज (रविवार) संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों से मुलाकात करेंगी। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज लोकसभा और राज्यसभा के अपने सांसदों की एक बैठक बुलाई है। कांग्रेस की ओर से अधिकारिक बयान में कहा गया है कि ये बैठक संसद के दोनों सदनों में हमारी पार्टी के प्रभावी कामकाज को सुविधाजनक बनाने और सुनिश्चित करने के लिए है। ये बैठक आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी।

उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में पार्टी के नए अध्यक्ष पर भी चर्चा की जा सकती है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार शाम 4 बजे फ्लोर नेताओं की एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने इस बैठक को लेकर कहा है, हमने पंजाब के सभी (कांग्रेस) सांसदों को किसानों के मुद्दे पर रणनीति बनाने और कांग्रेस पार्टी से जुड़े कुछ मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बैठक के लिए आमंत्रित किया है।
संसद के मानसून सत्र में विपक्षी पार्टियों ने कई मुद्दों पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की तैयारी की है। पेट्रोल-डीजल, एलपीजी गैस, खाने के तेल के दाम, वैक्सीन की कमी, करोरोना पर कुप्रबंधन समते कई ऐसे मुद्दे हैं, जिसपर विपक्ष सवाल उठा सकती है।
Recommended Video
संसद का ये मानसून सत्र में 19 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा। दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा की बैठक रोजाना सुबह 11 बजे होगी और शाम 6 बजे खत्म होगी। इस संसद सत्र में लगभग 17 विधेयक लोकसभा में पेश करने के लिए सूचीबद्ध हैं। वहीं पांच ऐसे विधयेक हैं, जो पारित होने के लिए लिस्टेड हैं।












Click it and Unblock the Notifications