अधर में लटका महागठबंधन, नीतीश पहुंचे राहुल के द्वार
नई दिल्ली। बिहार चुनाव को देखते हुए राजनीतिक सरगर्मियां एक बार फिर से तेज हो गयी हैं। वहीं आज राहुल गांधी से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुलाकात करने पहुंचे। जिसके बाद भाजपा को बिहार के चुनाव में पटखनी देने के लिए महागठबंधन अधर में लटकता दिखायी दे रहा है।

महागठबंधन के अधर में लटकता देख नीतीश कुमार ने कांग्रेस की तरफ अपनी बाहें बढ़ायी हैं। माना जा रहा है कि नीतीश कांग्रेस के समर्थन के साथ बिहार के चुनाव मैदान में कूद सकते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि जिस महागठबंधन के दम पर भाजपा को बिहार में पटखनी देने की बात हो रही थी क्या वह कभी अस्तित्व में आयेगा।
महागठबंधन को लेकर जिस तरह से कई पार्टियां एक छतरी के नीचे आने को तैयार थी वो उनमें अंदरूनी विवाद अब खुलकर सामने आने लगे हैं। बिहार में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी के लिए राजद और जदयू के बीच काफी तनातनी मची हुई है।












Click it and Unblock the Notifications