बिहार चुनाव की धमक टाइम्स स्क्वायर तक, हुई लिट्टी पर चर्चा
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव अपने जोरों पर है, पहले चरण का मतदान जारी है। लेकिन बिहार चुनाव की चर्चा सात समुंदर पार भी हो रही है। अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर बिहार चुनाव को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

टाइम्स स्क्वायर पर लिट्टी पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस चर्चा में बिहार की आर्थिक परिदृश्य को समझने की कोशिश की गयी, लोगों ने बिहार के भविष्य को लेकर चर्चा की।
नीतीश के लिए क्या कहते हैं ज्योतिष
वोट फॉर इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 200 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। इस चर्चा में प्रवासी भारतीयों ने लोगों ने चुनाव में भारी संख्या में लोगों से मतदान की अपील की।
लालूु यादव का संदेश मछली मारो, ताड़ी पीयो
इस चर्चा में लोगों ने वापस बिहार लौटने की भी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश में रोजगार की कमी बड़ी चिंता का विषय है। लोगों ने बिहार के विकास लिए बेहतर चुनाव को सख्त जरूरत बताया।












Click it and Unblock the Notifications