अगस्ता वेस्टलैंड: एसपी त्यागी समेत 9 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट
2010 में हुए इस सौदे में इटली की जांच एजेंसी ने रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए वहां की अदालत में मुकदमा दायर किया था।
नई दिल्ली। सीबीआई ने अगस्ता वेस्टलैंड मामले में शुक्रवार को चार्जशीट दाखिल कर दी है। सीबीआई ने दिल्ली की कोर्ट में पूर्व एयर चीफ एसपी त्यागी समेत 9 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है।

अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर डील में भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने चार्जशीट स्पेशल सीबीआई कोर्ट के जज अरविंद कुमार के सामने दायर की है। दिल्ली में दायर की गई इस चार्जशीट में पूर्व वायुसेना अध्यक्ष एसपी त्यागी समेत 8 अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। इनके खिलाफ एफआईआर भी किया गया है। इनमें 4 भारतीय और 5 विदेशी लोग शामिल हैं।
आपको बता दें कि अगस्ता वेस्टलैंड की पैरेंट कंपनी इटली की फिनमेकानिका है। इस कंपनी ने 3600 करोड़ रुपये में 12 हेलीकॉप्टर का सौदा हासिल किया गया था। 2010 में हुए इस सौदे में इटली की जांच एजेंसी ने रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए वहां की अदालत में मुकदमा दायर किया था।
क्या है अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला?
- 12 वीवीआईपी हेलिकॉप्टर की खरीद के लिए करार हुआ
- फिनमेकैनिका से 3600 करोड़ में सौदा तय किया गया
- फिनमेकैनिका कंपनी अगस्ता वैस्टलैंड के नाम से हेलिकॉप्टर बनाती है
- 3600 करोड़ का वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला
- पूर्व वायुसेना प्रमुख त्यागी पर रिश्वत के आरोप
- सीबीआई ने मार्च 2013 में FIR दर्ज किया था।












Click it and Unblock the Notifications