#AgustaWestland case: कोर्ट ने पूर्व एयर मार्शल जसपाल सिंह गुजराल को जमानत दी
नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड मामले में दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने पूर्व एयर मार्शल जसपाल सिंह गुजराल को जमानत दे दी है। जसपाल सिंह को 2 लाख रुपए के मुचलके पर जमानत दी गई है, जसपाल को जमानत दिए जाने का सीबीआई ने विरोध किया था, लेकिन कोर्ट ने सीबीआई के विरोध को दरकिनार करते हुए उन्हें जमानत दे दी। पटियाला कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया है कि वह इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट ई-कॉपी के जरिए दाखिल करे। कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 30 मई 2018 को करेगी।













Click it and Unblock the Notifications