कृषि मंत्री राधा मोहन ने दिया किसानों को झटका

radha mohan singh
नई दिल्‍ली। पहले से ही मंहगाई की मार झेल रहे गरीब जनों के लिए अब कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने भरी एक बुरी खबर सुना दी। राधा मोहन ने कहा है कि कमजोर मॉनसून के कारण पश्चिमी भारत समेत देश के कर्इ हिस्‍सों में सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। किसानों के लिए यह बेहद बुरी खबर है।

कमजोर मॉनसून पर राधा मोहन सिंह ने कहा कि इस बार कम मॉनसून के चलते देश के पश्चिमी हिस्‍से में सूखे का खतरा मंडरा सकता है। हमें इसके लिए तैयार रहना चाहिए। बकौल कृषि मंत्री कम मॉनसून का सबसे ज्‍यादा असर पश्चिमी भारत पर है।

बता दें कि महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में इस साल कमजोर मॉनसून की आशंका को लेकर किसान परेशान हैं। हजारों एकड़ जमीन में कपास, सोयाबीन और दूसरी फसलें बो चुके किसान वर्षा के अभाव में नुकसान को लेकर डरे हुए हैं। किसानों ने इस महीने की शुरुआत में बुआई के साथ ही उर्वरक और कीटनाशकों का भी खेतों में छिड़काव कर दिया था, लेकिन क्षेत्र में अब तक बारिश नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि बारिश नहीं होने से 20 लाख किसानों की आजीविका और अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। किसानों ने बीज, उर्वरक और कीटनाशक खरीदने के लिए कर्ज लिया और इधर बारिश ने सारी मेहनत और निवेश पर पानी फेर दिया। सरकार को तत्काल ऐसी फसलों का विकल्प किसानों को मुहैया कराना होगा जिनको कम पानी की आवश्कता होती है, ताकि किसानों का नुकसान कम हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+