किसानों के साथ बैठक में बोले कृषि मंत्री-MSP में नहीं होगा कोई बदलाव, ना इसे छुएंगे
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों की आज सरकार के साथ विज्ञान भवन में एक बार फिर से बातचीत हुई। बैठक में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से कहा कि, सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) को नहीं छुएगी और ना ही इसमें कोई बदलाव किया जाएगा। हालांकि किसान अपनी पुरानी मांगों पर अड़े हुए हैं। किसान संगठनों के साथ सरकार की चौथे दौर की वार्ता खत्म हो गई है। अगली बैठक की तारीख 5 दिसंबर तय की गई ।
Recommended Video

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, आज बैठक का चौथा चरण समाप्त हुआ है। परसों (5 दिसंबर) दोपहर में 2 बजे यूनियन के साथ सरकार की मुलाकात फिर होगी और हम किसी अंतिम निर्णय पर पहुंचेंगे। आज बहुत अच्छे वातावरण में चर्चा हुई है। किसानों ने बहुत सही से अपने विषयों को रखा है। जो बिंदु निकले हैं उन पर हम सब लोगों की लगभग सहमति बनी है, परसों बैठेंगे तो इस बात को और आगे बढ़ाएंगे।
नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, आज किसान यूनियन के साथ भारत सरकार के चौथे चरण की चर्चा पूरी हुई। किसान यूनियन ने अपना पक्ष रखा और सरकार ने अपना पक्ष रखा है। किसान यूनियन की पराली के विषय में एक अध्यादेश पर शंका है, विद्युत एक्ट पर भी उनकी शंका है। इसपर भी सरकार चर्चा करने के लिए तैयार है। किसानों के साथ हुई वार्ता में गुरुवार को तीन केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेलवे, वाणिज्य एवं खाद्य मंत्री पीयूष गोयल और पंजाब से सांसद एवं वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने हिस्सा लिया।
नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, पिछली और आज की बैठक में कुछ मुद्दे उठाए गए हैं। किसान संगठन मुख्य रूप से इनको लेकर ही चिंतित हैं। सरकार को किसी भी बात घमंड नहीं है। सरकार खुले दिमाग से किसानों के साथ चर्चा कर रही थी। किसानों को चिंता है कि नए कानून APMC खत्म कर देंगे। नए कानून में इस बात का प्रवाधान है कि किसान अपनी शिकायत एसडीएम कोर्ट तक ले जा सकते हैं। किसान संगठनों का कहना है कि ये निचली अदालत है, उन्हें अदालत जाने की इजाजत होनी चाहिए। किसानों की मांग पर विचार किया जाएगा।
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, प्रदर्शनकारी किसानों ने पराली जलाने और बिजली को लेकर कानून पर भी चिंता जाहिर की है। सरकार इन मुद्दों पर भी चर्चा के लिए तैयार है। सरकार APMC को आगे मजबूत बनाने और इसका इस्तेमाल बढ़ाने पर विचार करेगी। नए कृषि कानून में APMC से बाहर प्राइवेट मंडियां बनाने का प्रावधान है। इसलिए हम प्राइवेट और APMC ऐक्ट के तहत आने वाली मंडियों में समान टैक्स पर विचार करेंगे।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications