आगरा प्रकरण ने पकड़ा तूल, क्या फिर जेल जाएंगे संजय दत्त?

संजय दत्त की फिल्म भूमि की शूटिंग के दौरान आगरा में 5 पत्रकारों से मारपीट और बदसलूकी हुई थी।

आगरा। एक बार फिर से अभिनेता संजय दत्त कोर्ट-कचहरी के चक्कर में फंस सकते हैं। लंबी सजा काटकर जेल से बाहर आए संजय दत्त इन दिनों अपनी जिदंगी की नई शुरूआत में जुटे हुए हैं लेकिन लगता है कि किस्मत उनके लिए कुछ और ही सोचे बैठी है।

पत्रकारों की पिटाई का मामला

पत्रकारों की पिटाई का मामला

दरअसल पिछले दिनों आगरा में उनकी फिल्म की शूटिंग के दौरान पत्रकारों की पिटाई का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। पत्रकारों का आरोप है कि संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म 'भूमि' की शूटिंग के दौरान 5 पत्रकारों के साथ मारपीट और बदसलूकी की गई लेकिन पुलिस ने संजय दत्त के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया।

पत्रकारों ने कोर्ट से गुहार लगाई

पत्रकारों ने कोर्ट से गुहार लगाई

पुलिस में सुनवाई ना होने की स्थिति में अब इन पत्रकारों ने कोर्ट से गुहार लगाई है कि संजय दत्त, डायरेक्टर ओमांग कुमार और निर्माताओं के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करे।

 पत्रकार अजय यादव दी कोर्ट में अर्जी

पत्रकार अजय यादव दी कोर्ट में अर्जी

विशेष न्यायाधीश संतोष राय की कोर्ट में अर्जी दाखिल करके पत्रकार अजय यादव ने कहा है कि संजय दत्त की सुरक्षा में लगे लोगों ने ना सिर्फ उनको पीटा बल्कि जो उन्हें बचाने आया उसके साथ भी गलत व्यवहार किया। पत्रकारों का कैमरा, माइक और आईडी कार्ड छीन लिया गया लेकिन पुलिस पत्रकारों का साथ देने के बजाय संजय की टीम का साथ दे रही है। अजय यादव की अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 29 मार्च को पुलिस से इस केस की रिपोर्ट मांगी है।

संजय दत्त ने सबके सामने पत्रकारों से माफी मांगी

संजय दत्त ने सबके सामने पत्रकारों से माफी मांगी

आपको बता दें कि फिल्म की शूटिंग के दौरान जब ये घटना घटी थी तो संजय दत्त ने सबके सामने पत्रकारों से माफी मांगी थी। उनकी हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं लेकिन लगता है कि उनकी माफी भी काम नहीं आएगी।

फिल्म 'भूमि' में एक्टर संजय दत्त के साथ अदिति राव अभिनेत्री

फिल्म 'भूमि' में एक्टर संजय दत्त के साथ अदिति राव अभिनेत्री

मालूम हो कि फिल्म 'भूमि' में एक्टर संजय दत्त के साथ अदिति राव अभिनेत्री है। पिछले दिनों आगरा के ताजमहल के पास भूमि फिल्म की शूटिंग चल रही थी। शूटिंग के दौरान मीडियाकर्मियों के फोटो खींचने पर विवाद हो गया जिसके बाद बाउन्सरों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने कई लोगों के कैमरे और सामान भी जब्त कर लिए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+