अग्नि 5 का लांच डीआरडीओ के लिए कभी खुशी कभी गम का मौका
बेंगलुरु। शनिवार को भारत ने सतह से सतह तक मार करने वाली 5000 किमी की रेंज वाली मिसाइल अग्नि 5 (आईसीबीएम) का सफल परीक्षण कर एक नया अध्याय लिख डाला। एक टन का न्यूक्लियर हथियार ले जाने वाली अग्नि 5 के सफल लांच पर डीआरडीओ में भी उत्साह का माहौल है। वहीं इस उत्साह के बीच ही एक जो और बात डीआरडीओ को साल रही है, वही डीआरडीओ प्रमुख डॉक्टर अविनाश चंदर का आज ऑफिस में आखिरी दिन होना।
शानदार रहा लांच
अग्नि5 की लांचिंग को डीआरडीओ ने बहुत ही सादगी और शांतिपूर्ण तरीके से अंजाम दिया। यहां तक कि मीडिया को भी इससे दूर ही रखा गया था। मिसाइल की लांच के बाद डीआरडीओ के एक साइंटिस्ट ने वनइंडिया को जानकारी दी कि अग्नि 5 का लांच बहुत ही शानदार रहा।
एक के बाद एक स्टेज के साथ ही मिसाइल जब तीन स्टेजों से अलग हुई तो उसे देखना काफी खूबसूरत अनुभव था। इस वैज्ञानिक के मुताबिक इस शानदार लांच से बेहतर कुछ और नहीं हो सकता है। इस वरिष्ठ वैज्ञानिक ने इसे मिशन को 200 प्रतिशत तक सफल होने की बात कही।
शनिवार को हुआ अग्नि 5 का लांच इस मिसाइल का तीसरा लांच था और इसे कनस्तर से लांच किया गया था। डीआरडीओ वैज्ञानिक के मुताबिक 20 मिनट के इसके परीक्षण के दौरान मिसाइल इसके लिए तय सभी मानकों पर पूरी तरह से खरी उतरी। यह कम से कम 500 किमी तक की ऊंचाई पर गई।
डॉक्टर चंदर को याद आएंगे ये पल
वहीं दूसरी ओर मिसाइल की सफलता से खुश डीआरडीओ प्रमुख के तौर पर आज अपना अंतिम दिन ऑफिस में बिता रहे डॉक्टर अविनाश चंदर ने इस सफलता का जवाब कुछ इस तरह से दिया, 'मिशन पूरा हुआ और अब मैं पूरी तरह से संतुष्ट हूं।'
उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि अग्नि 5 के पूर्व में हुए लांच की तरह ही इस मिसाइल में भी डीआरडीओ ने अगली पीढ़ी की तकनीक का प्रयोग किया है।
उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित लक्ष्य के सटीक बिंदू तक वार करने के लिए मिसाइल को रिंग लेसर गाइरो बेस्ड इंटीरियल नेविगेशन सिस्टम (आरआईएनएस) और माइक्रो नेविगेशन सिस्टम (एमआईएनएस) का प्रयोग किया गया था।
एक ख्याल से छलक गईं आंखें
अग्नि 5 का शनिवार को होने वाला लांच शायद डॉक्टर अविनाश चंदर के लिए डीआरडीओ का सबसे बड़ा तोहफा है। डीआरडीओ की मिसाइल क्लस्टर टीम के लिए यह मौका काफी भावुक पल था।
डीआरडीओ वैज्ञानिक ने बताया कि लांच के बाद लोग जहां खुश थे तो वहीं कुछ की आंखें बस इस ख्याल से छलक गई कि आज डॉक्टर चंदर का लास्ट वर्किंग डे है।
इन भावुक लोगों को डॉक्टर चंदर ने समझाया लेकिन हर किसी की आंखों में आंसू थे। अग्नि 5 डॉक्टर चंदर के अपने बच्चे की तरह है और वैज्ञानिकों की मानें तो यह मिशन आने वाले कई वर्षों तक लोगों को याद रहेगा।
शनिवार को अग्नि 3 का लांच जिसे ए5-03 मिशन नाम दिया गया है, उसे कुछ और लांच के बाद भारत की मिसाइल श्रंखला में औपचारिक तौर पर जगह मिल जाएगी।
-
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी -
VIDEO: विराट कोहली की Flying Kiss पर अनन्या बिड़ला के रिएक्शन ने लूटी महफिल! अनुष्का शर्मा ने जीत लिया दिल













Click it and Unblock the Notifications