दिल्ली हिंसा में मरने वाले लोगों की क्या थी उम्र? GTB की रिपोर्ट में सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पिछले दिनों हुई हिंसा में मारे जाने वाले लोगों को लेकर गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल से एक आंकड़ा सामने आया है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि दिल्ली हिंसा में मरने वालों 40 फीसदी लोगों की उम्र 20 से 29 वर्ष के बीच थी। जबकि इनमें से 2 लोग नाबालिग थे। बता दें कि हिंसा में घायल हुए लोगों को दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित अस्पलात में भर्ती कराया गया था जो कि दंगा प्रभावित इलाके के नजदीक है।

जीटीबी अस्पताल में 44 लोगों की हुई मौत

जीटीबी अस्पताल में 44 लोगों की हुई मौत

'द प्रिंट' की रिपोर्ट के मुताबिक यह डाटा सिर्फ जीटीबी अस्पताल लाए गए लोगों का आंकड़ा है जो हिंसा के शिकार हुए थे, जबकि कुछ लोगों के पास के अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक जीटीबी अस्पताल में 44 लोगों कि मौत हुई जिनमें से कुछ की मौत इलाज के दौरान हुई थी। वहीं, करीब 298 लोग ऐसे थे जो हिंसा में घायल हुए थे और उनका उपचार जीटीबी अस्पताल में किया गया। अस्पताल के मुताबिक मरने वालों में 18 से 44 के बीच ऐसे लोग थे जिनकी मौत 20 से 29 उम्र के मध्य हुई है। जबकि मरने वाले 8 लोग 30 से 34 साल के बीच थे और 3 लोगों मौत 35 से 39 साल की उम्र के बीच थे। 5 लोग ऐसे थे जिनकी मौत 40 से 49 वर्ष के बीच हुई है।

मरने वालों में ज्यादातर युवा

मरने वालों में ज्यादातर युवा

अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक दिल्ली हिंसा में मरने वाले ज्यादातर लोग युवा ही थे, ये वो लोग थे जो हिंसा के दौरान बाहर थे या उपद्रवियों से अपने परिवार को बचाने के दौरान घायल हुए थे और बाद में इनकी मृत्यु हो गई थी। वहीं मरने वालों में कुछ लोग ऐसे भी थे जो हिंसक घटनाओं में फंस गए थे या फिर उन्होंने हिंसा में भाग लिया था। मरने वालों में 5 लोग ऐसे भी थे जिनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक थी, इनमें से एक व्यक्ति की उम्र 90 वर्ष थी।

हिंसा में 2 नाबालिग की भी हुई मौत

हिंसा में 2 नाबालिग की भी हुई मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक हिंसा में मरने वाले 2 नबालिगों की उम्र 15 से 19 वर्ष के बीच थी। अभी चार मृतकों के उम्र का पता नहीं लगाया जा सका है। दंगे में घायल हुए लोगों की बात करें तो 298 लोगों में से ज्यादातर लोगों की उम्र 30 से 39 वर्ष के बीच थी, इनमें से 28 नाबालिग थे। जीटीबी अस्पताल लाए गए कुल घायलों में 80 लोग युवा थे जिनकी उम्र 20 से 29 वर्ष थी। वहीं 90 लोगों की उम्र 30 से 39 वर्ष के बीच बताई गई है। यह सभी अब स्वस्थ हो चुके हैं।

दिल्ली हिंसा में कई लोग हुए थे घायल

दिल्ली हिंसा में कई लोग हुए थे घायल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घायलों में 58 लोगो ऐसे भी थे जिनकी उम्र 40 से 59 वर्ष के बीच थी, जबकि 7 लोग 60 से 70 वर्ष की उम्र के बीच थे। चार लोग बुजुर्ग बताए जा रहे हैं जिनकी उम्र 85 से 90 वर्ष के बीच थी। अभी 27 घायल ऐसे हैं जिनके उम्र का पता नहीं लगाया जा सका है। बता दें कि दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में 24-25 फरवरी को हुई हिंसा में कई लोगों की जान चली गई थी, हालांकि अब हालात सामान्य हो रहे हैं और एसआईटी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली हिंसा: शख्स को जिंदा जलाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मारने से पहले काट दिए थे दोनों हाथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+