'अयोध्या सांसद अवधेश के साथ मोईद खान का नाम जोड़ना सही नहीं', गैंगरेप पर ये क्या बोले गए सपा MP अफजल अंसारी
Afzal Ansari On Ayodhya Minor Case: अयोध्या गैंगरेप मामले को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीति गरमाई हुई है। 12 साल की लड़की के साथ गैंगरेप करने के आरोप में समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य मोईद खान और उनके कर्मचारी राजू खान को गिरफ्तार किया गया है। मोईद खान सपा के अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी बताया जा रहा है। इसको लेकर भाजपा सपा पर हमलावर है।
अब इस अयोध्या गैंगरेप पर समाजवादी पार्टी सांसद अफजल अंसारी ने अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का बचाव किया है और कहा है कि आरोपी मोईद खान का अयोध्या सांसद से लिंक जोड़ना सही नहीं है। आरोपी ने जो किया है, वो उसका अकेले का जुर्म है।

ये भी पढ़ें- कौन है मोईद खान, जो अयोध्या रेपकांड का है आरोपी, सपा सांसद अवधेश प्रसाद से कनेक्शन पर मचा बवाल
सांसद अफजल अंसारी बोले- अगर कोई अपराध करता है तो वह उसका व्यक्तिगत अपराध है
सांसद अफजल अंसारी ने कहा,
"अखिलेश यादव इस विषय पर अपना वक्तव्य दे चुके हैं। लोकसभा चुनाव के बाद से उत्तर प्रदेश में जघन्य अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। अब सवाल यह है कि अयोध्या की घटना को इतना हाईलाइट क्यों किया जा रहा? अयोध्या में उप चुनाव होने वाले हैं। अयोध्या के सांसद अवधेश जी के साथ उसके (मोईद) संबंध को जोड़ देना। उसने आपके या मेरे साथ फोटो खिंचवा ली हो लेकिन अगर वह ऐसा कोई अपराध करेगा तो उस पर कार्रवाई होगी। अगर कोई अपराध करता है तो वह उसका व्यक्तिगत अपराध है और इससे किसी पार्टी या नेता को जोड़कर इसका राजनीतिक फायदा उठाना यह ठीक नहीं।''
ये भी पढ़ें- 'अखिलेश यादव को 12 साल की बेटी का दर्द नहीं दिखा', अयोध्या गैंगरेप केस पर क्या बोले सांसद बाबूराम निषाद
अफजल अंसारी बोले- गाजीपुर में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ, उसे क्यों छिपाया जा रहा
सांसद अफजल अंसारी ने आगे कहा,
''अयोध्या की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है लेकिन क्या इसकी आड़ में गाजीपुर में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ उसका कहीं जिक्र क्यों नहीं किया गया... एक और दूसरी दुष्कर्म की घटना जो उसका भी जिक्र नहीं किया गया। पहली घटना अशोक सिंह बिल्लू जो हिस्ट्रीशीटर और दूसरी घटना में जो पेशे से TT अरुण कुमार सिंह के मामले को क्यों छुपाया जा रहा है, वह इसलिए क्योंकि ये भाजपा के लोग हैं।''
पूरे मामले पर क्या बोले अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद?
अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा है, ''यह घटना बहुत ही दर्दनाक और शर्मनाक है, इस घटना से संबंधित जो भी लोग हैं उनकी विवेचना की जाए, सच का पता किया जाए और जो भी दोषी हों कानून के हवाले रख कर सख्ती के साथ उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस को भी बिना किसी दबाव के कार्रवाई करनी चाहिए। पीड़िता के साथ समाजवादी पार्टी खड़ी है। अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि भाजपा इस पर राजनीति कर रही है मेरा ऐसे लोगों से निवेदन है कि यह राजनीति का क्षण नहीं है, यह संवेदना का क्षण है... जो भी दोषी है उस पर कार्रवाई हो।''
ये भी पढ़ें- Video: अयोध्या रेप पीड़िता से मिल फफक कर रो पड़े संजय निषाद, कहा- मोईद खान को बचा रहे हैं अखिलेश












Click it and Unblock the Notifications