विजय माल्या के खुलासे के बाद यशवंत सिन्हा का भाजपा पर बड़ा हमला
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने विजय माल्या मामले में भाजपा के नेताओं पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस मामले में ना सिर्फ वित्त मंत्री अरुण जेटली बल्कि पूरी भाजपा को माल्या के साथ अपने संबंधों को लेकर सफाई देनी होगी और इस मामले में खुद को सही साबित करना होगा। यशवंत सिन्हा ने ट्विटर पर ट्वीट करके भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि माल्या के मसले पर पूरी भाजपा को इस मसले पर खुद को सही साबित करना होगा।

पूरी भाजपा के खुद को सही साबित करना होगा
दरअसल जिस तरह से विजय माल्या ने लंदन के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट के बाहर मीडिया से कहा कि उन्होंने भारत छोड़ने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की थी, उसके बाद से लगातार विपक्ष जेटली पर निशाना साध रहा है। माल्या के इस बयान के बाद यशवंत सिन्हा ने ना सिर्फ जेटली बल्कि पूरी भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने भी माल्या के बयान के बाद केंद्र सरकार पर हमला बोला है और सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले की पीएमओ को जानकारी थी।

9000 करोड़ के गबन का आरोप
गौरतलब है कि माल्या ने कहा था कि मुझपर जो भी आरोप लगाए गए हैं मैं उसे स्वीकार नहीं करता हूं, कोर्ट के इस मसले पर फैसला करने दीजिए। माल्या ने कहा कि मैंने कर्नाटक हाई कोर्ट में तमाम मामलों का निपटारा करने का ऑफर दिया था, मुझे उम्मीद है कि कोर्ट जल्दी ही इसपर विचार करेगा, हर किसी को निपटारा का मौका मिलता है, उम्मीद है कि मुझे भी मिलेगा। आपको बता दें कि माल्या के उपर बैंकों का 9000 करोड़ रुपए गबन करने का आरोप है और वह देश से फरार है, कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर रखा है।

माल्या ने पद का गलत इस्तेमाल किया
हालांकि माल्या के बयान के बाद वित्तमंत्री अरुण जेटली ने माल्या के दावे को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि माल्या ने झूठा बयान दिया है, 2014 से मैंने उन्हें मिलने के लिए मौका नहीं दिया है, लिहाजा उनसे मिलने का सवाल ही नहीं उठता है। उन्होंने कहा कि बतौर राज्यसभा सदस्य माल्या ने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया है। उन्होंने संसद के गलियारे में एक बार अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए मुझसे मिलने की कोशिश की थी, जब वह सदन से निकलकर अपने कमरे में जा रहे थे।
इसे भी पढ़ें- सरकार ने 327 दवाओं पर लगाया तत्काल प्रभाव से बैन, ये लोकप्रिय दवा भी शामिल
-
'सरकार को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', परिसीमन के खिलाफ तमिलनाडु के CM स्टालिन ने दी आंदोलन की चेतावनी -
Bengal Election: 'TMC में रहकर पाप किया, अब प्रायश्चित', बेटे दिब्येंदु के लिए घुटनों पर बैठे शिशर अधिकारी -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications