यूपी में जीत के बाद 2019 के लिए ये है बीजेपी का 'प्लान', राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में होगी चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह दोनों ने उन राज्यों में पार्टी के विस्तार पर जोर दिया है जहां अब तक बीजेपी कमजोर है।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में 15 साल बाद सत्ता में वापसी के बाद बीजेपी अब उन राज्यों में अपना फोकस बढ़ा रही है जहां वह काफी कमजोर स्थिति में है। इन राज्यों में बीजेपी का प्रदर्शन ही 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी की किस्मत तय करेगा। शनिवार से ओडिशा में होने वाली बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में इसे लेकर चर्चा होगी।

पूर्वी राज्यों में बीजेपी का जोर

मोदी के स्वागत में रोडशो की तैयारी
ओडिशा में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मोटर साइकिल रैली निकालकर अमित शाह का स्वागत किया। इसके साथ ही उन्हें 74 फूलों की माला पहनाकर 147 सीटों वाली ओडिशा विधानसभा में जीत का लक्ष्य रखा। बीजेपी ने ओडिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने पर शनिवार को रोडशो की तैयारी की है। एयरपोर्ट से राजभवन के रास्ते कई जगहों पर मोदी का स्वागत किया जाएगा। READ ALSO: MCD चुनाव में बीजेपी के प्रचार करने दिल्ली आएंगे यूपी के CM योगी आदित्यनाथ

दलित वोटों पर बीजेपी का फोकस
बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आयोजन स्थल का नाम ओडिशा के जाने-माने कवि और सुधारक भीमा बोई के नाम पर रखा है। राज्य में करीब 17 फीसदी दलित मतदाता हैं और कभी ये बीजेपी के पारंपरिक वोटर नहीं रहे। इसलिए बीजेपी खासकर दलित वोटों पर फोकस कर रही है।

ये भी हो सकते हैं बीजेपी की मजबूती के कारण
नवीन पटनायक की अगुवाई वाले BJD में अंदरूनी कलह और राज्य में कांग्रेस के लगातार गिरते ग्राफ से बीजेपी को यहां उभरने का मौका मिलता दिख रहा है। हालिया चुनावों में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन और यूपी में मिली धमाकेदार जीत से जोश में आई पार्टी के नेता देशभर से कार्यकारिणी बैठक में जुटेंगे। बैठक में मोदी और अमित शाह की अगुवाई में आगे चुनावों की रणनीति और संगठन को लेकर चर्चा होगी।












Click it and Unblock the Notifications