MNS ने संजय निरुपम को कहा दूसरे राज्य का कुत्ता, घर के बाहर लगाए विवादित पोस्टर

मुंबई में उत्तर भारतीय फेरीवालों का महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना विरोध कर रही है, जबकि निरुपम उनकी सहायता कर रहे हैं

नई दिल्ली। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम को कुत्ता तक कह डाला है। जिसके बाद से ये कहा जा रहा है कि कांग्रेस और मनसे के बीच की लड़ाई बेहद निचले स्तर तक पहुंच गई है। मनसे यूथ सेल के वाइस प्रेसिडेंट अखिल चित्रे ने शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष संजय निरुपम के घर के बाहर एक पोस्टर लगाया है जिसमें संजय निरुपम को दूसरे प्रांत का कुत्ता बताया गया है। संजय निरुपम के लोखंडवाला स्थित घर के बाहर लगाए गए इस पोस्टर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी हमले किए गए हैं।

MNS ने संजय निरुपम को कहा दूसरे राज्य का कुत्ता, घर के बाहर लगाए पोस्टर

मुंबई में उत्तर भारतीय फेरीवालों का महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना विरोध कर रही है, जबकि निरुपम उनकी सहायता कर रहे हैं। शुक्रवार को कांग्रेस ऑफिस में तोड़फोड़ की गई थी। शुक्रवार देर रात को कुछ अज्ञात लोगों ने बांद्रा के खेरवाड़ी इलाके में कांग्रेस के ऑफिस के बाहर लगे बैनर-पोस्टर्स पर स्याही पोत दी थी। कहा जा रहा है कि यह काम भी मनसे कार्यकर्ताओं का ही है। दोनों मामलों में कांग्रेस की ओर से मुंबई पुलिस को कंप्लेंट की गई है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उत्तर भारतीयों को मुंबई का गौरव कहा था।

दरअसल मुंबई और उसके आसपास के शहरों में मनसे ने अवैध फेरीवालों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखा है। जगह-जगह मनसे कार्यकर्ता फेरीवालों को पीट रहे हैं। कुछ जगहों पर मनसे नेताओं की पिटाई भी हुई है। संजय निरुपम फेरीवालों का सपोर्ट कर रहे हैं। संजय निरुपम ने कुछ दिन पहले कहा था कि अगर मनसे के गुंडे फेरीवालों को मारेंगे तो फेरीवाले भी उन्हें मारेंगे। जिसके बाद मलाड में मनसे के नेता की फेरीवालों ने पिटाई कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+