फिर बढ़ सकती है आजम खान की मुश्किल, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
नई दिल्ली। भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने के चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए आजम खान पर 3 दिन का बैन लगा दिया। बैन के बाद सपा नेता आजम खान ने शुक्रवार को मुरादाबाद में चुनावी रैली की, लेकिन उनकी यह रैली भी विवादों के घेरे में आ गई।

आपको बता दें कि इससे पहले सपा नेता आजम खान पर बैन लगाया गया था, जिसके तहत उनको 72 घंटे के लिए चुनाव प्रचार से रोका गया था। गौरतलब है कि आजम खान ने रामपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।












Click it and Unblock the Notifications