दो साल बाद पीएम नरेंद्र मोदी अपनी मां से मिलने पहुंचे गांधीनगर के घर, साथ बैठकर खाई खिचड़ी
अहमदाबाद, 11 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद गुजरात में रोड शो किया। पीएम मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी इस दौरे के दौरान गांधीनगर में अपनी मां के घर दो साल बाद मिलने पहुंचे। 2 साल बाद नरेंद्र मोदी अपनी मां से मुलाकात करने पहुंचे हैं।

दो साल बाद मां से मिलने पहुंचे घर
कोरोना महामारी शुरू होने के बाद पहली बार पीएम मोदी अपनी मां से मिलने आज गांधीनगर के घर में पहुंचे हैं। यहां मां का पैर छूकर उन्होंने आर्शीवाद लिया।
Recommended Video

मां ने दिया आर्शीवाद
प्रधानमंत्री मोदी जब मां के सामने पहुंचे तो उनकी मां हीराबेन बेटे को देखकर बेहद खुश हो गई। पैर छूते ही मां ने बेटे की पीठ थपथपा का आर्शीवाद दिया।

मां के साथ पीएम मोदी ने खाई खिलड़ी
नरेंद्र मोदी ने मां के साथ बैठकर खिचड़ी भी खाई। खिचड़ी खाते हुए पीएम ने अपनी मां का हाल चाल भी लिया।

पीएम बनने पर मां ने दिया था 101रुपये
प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधित्व में भाजपा को 2014 लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत मिली थी तब जब वो दिल्ली पीएम की शपथ लेने आए थे तब उनकी मां ने उन्हें शगुन का 101 रुपये देकर विदा किया था।

पीमए मोदी हर बर्थडे पर मां का आर्शीवाद लेने जाते हैं घर
पीएम मोदी हर बार अपने बर्थडे पर अपनी मां का आर्शीवाद लेने गांधीनगर अपने घर जाते हैं। लेकिन कोरोना महामारी में वो काफी दिनों से अपनी मां से मिलने नहीं जा पाए। उनकी मां की उम्र 98 वर्ष है। वो गांधीनगर में एक छोटे से घर में रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications