Twitter के बाद अब Koo पर भी मायूस हुईं कंगना रनौत, एक लंबी पोस्ट लिख बताया 'अपना दर्द'

मुंबई, 19 जून। पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद भड़काऊ ट्वीट साझा करने के लिए मई में बॉलीवुड क्‍वीन कंगना रनौत के ट्विटर अकाउंट ने प्रतिबंधित कर दिया गया था। जिसके बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने ट्विटर जैसे भारतीय ऐप कू ज्‍वाइन कर लिया था, लेकिन अब कंगना रनौत को बुरी तरह याद सता रही है, आइए जानते हैं आखिर क्‍यों ?

कू पर जाने पर कंगना को सता रही इनकी याद

कू पर जाने पर कंगना को सता रही इनकी याद

दरअसल, ट्वीटर छोड़कर कू ज्‍वाइन कर चुकी कंगना रनौत को अब ट्विटर पर उनके विचारों का विरोध करने वालों की याद सता रही है। इतना ही नहीं एक्‍ट्रेस ने 'राष्ट्र-विरोधी' उदारवादियों को कू ऐप से जुड़ने की सलाह तक दे डाली है। कंगना रानौत ने उनके विचारों का विरोध करने वालों के लिए इंस्‍टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्‍ट भी लिखा है।

कंगना ने लिखी ये पोस्‍ट

कंगना ने लिखी ये पोस्‍ट

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में लिखा "इस जगह में किसी भी बातचीत और विचारों के आदान-प्रदान की कोई गुंजाइश नहीं है, मुझे आपके कपड़ों और त्वचा में कोई दिलचस्पी नहीं है, अब मैं और गहराई से देखना चाहती हूं। मैं आपके दिमाग और बुद्धि को देखना चाहती हूं।

कंगना ने लिखा- यकीन है कि वे मुझे भी याद कर रहे होगे क्योंकि...

कंगना ने लिखा- यकीन है कि वे मुझे भी याद कर रहे होगे क्योंकि...

कंगना रनौत ने आगे लिखा हां यह प्रभावशाली लोगों और घरेलू व्यवसायों के लिए उपयोगी है और मैं उनके लिए खुश हूं लेकिन राष्ट्र विरोधी काम मेरे लिए जॉम हैं .... मैं उन्हें ध्वस्त करने के लिए मैं पैदा हुई हूं। कंगना रनौत ने कहा मुझे उनकी याद आती है मुझे यकीन है कि वे मुझे भी याद कर रहे हैं क्योंकि वे गुप्त रूप से बीडीएसएम से प्यार करते हैं वे सभी कोड़े और मीठी यातना से प्यार करने लगे थे जो मैंने उन्हें दिया था .... आओ कू माय लव्स आई मिस यू ऑल।"

कू ज्‍वाइन करने के बाद कंगना ने लिखी थी ये पहली पोस्‍ट

कू ज्‍वाइन करने के बाद कंगना ने लिखी थी ये पहली पोस्‍ट

बता दें ट्विटर से बैन होने के बाद कंगना रनौत ने पूर्ण रूप से भारतीय कू ज्‍वाइन करते हुए, अपनी पहली पोस्ट में कहा था, "सभी को नमस्कार .... वर्किंग नाइट्स यह #धाकड़ क्रू के लिए लंच ब्रेक है। अब कू क्यों नहीं? यह एक नई जगह है जिसे परिचित होने में समय लगेगा मगर भाड़े का घर भाड़े का होता है, अपना घर कैसा भी हो अपना होता है। अपनी जगह हमेशा आपकी होती है।

कंगना रानौत ट्वीटर पर करती रहीं हैं बेबाक टिप्‍पणी

कंगना रानौत ट्वीटर पर करती रहीं हैं बेबाक टिप्‍पणी

कू ज्‍वाइन करने के बाद कू के सह-संस्थापक अप्रमेय राधाकृष्ण ने फरवरी में मंच से जुड़ने के बाद कंगना की पहली पोस्ट साझा की और लिखा, "यह कंगना रनौत का पहला कू था। उनका यह कहना सही है कि कू उनके घर जैसा है जबकि बाकी सब कुछ किराए पर है।" ध्‍यान रहें ट्वीटर पर लगभग हर दिन कंगना रनौत सच्‍ची राष्‍ट्रभक्‍त के तौर आए दिन बेबाक टिप्‍पणियां करती रहती थी। इसके साथ ही किसाना आंदोलन, अनुच्‍छेद 370 को हटाए जाने समेत अन्‍य कई मुद्दों पर मोदी सरकार की पैरवी करते हुए किए ट्वीट पर कई नामी उदारवादी हस्तियों से उनकी लंबी बहस भी हुई। यहां तक कि कंगना के कई ट्वीट के चलते वो कोर्ट में केस का सामना कर रही हैं। वहीं कंगना के इस पोस्‍ट से लग रहा है कि कंगना रनौत कू पर अपनी विरोधी विचारधारा वालों को शिद्दत से मिस कर रही हैं।

https://hindi.oneindia.com/photos/bollywood-actress-hina-khan-viral-on-social-media-oi63101.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+