10 प्रयास, 6 मेन्स और 4 इंटरव्यू देकर भी असफल हुआ UPSC कैंडिडेट, Twitter पर कुछ यूं छलका दर्द

10 प्रयास, 6 मेन्स और 4 इंटरव्यू देकर भी असफल हुआ UPSC कैंडिडेट, Twitter पर कुछ यूं छलका दर्द

नई दिल्ली, 31 मई: यूपीएससी एग्जाम का रिजल्ट घोषित हो चुका है। रिजल्ट घोषित होने के बाद कुछ छात्र खुशी से झूम उठे है, तो कुछ छात्रों के हाथ मायूसी लगी है। ऐसे ही एक प्रतिभागी ने यूपीएससी एग्जाम में सफलता हाथ ना लगने पर ट्विटर पर अपना दर्द बयां किया है। उसके ट्वीट पर यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। जिनमें से कुछ प्रतिक्रियां उसका मनोबल बढ़ाने वाली है।

कुनाल विरुलकर का ट्वीट हो रहा है वायरल

कुनाल विरुलकर का ट्वीट हो रहा है वायरल

कुनाल विरुलकर का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में कुनाल विरुलकर ने अपना दर्द लोगों के साथ शेयर किया है। कुनाल ने बताया कि कई प्रयासों और कड़ी मेहनत के बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिली। यूपीएससी कैंडिडेट कुनाल ने अपने ट्वीट में लिखा- 10 अटेंप्ट, 6 मेन्स और 4 इंटरव्यू फिर भी यूपीएससी में चयन नहीं हो सका। ना जाने किस्मत में क्या लिखा है?

सोशल मीडिया पर रखे अपने जज्बात

सोशल मीडिया पर रखे अपने जज्बात

कुनाल विरुलकर ने इस ट्वीट के माध्यम से अपने अंदर के छुपए हुए जज्बात को सोशल मीडिया पर सबके सामने खोलकर रख दिया। एक तरफ यूपीएससी क्लियर करने वाले छात्र और उनके परिजन खुश मना रहा है, तारीफें सुन रहे हैं। तो वहीं, दूसरी तरफ कुनाल जैसे होनहार और काबिल लोग चयन ना हो पाने की वजह से काफी दुखी है। तो वहीं, कुनाल के इस निराशानजक ट्वीट पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

कमेंट कर लोगों ने बढ़ाया आत्मविश्वास

कमेंट कर लोगों ने बढ़ाया आत्मविश्वास

बता दें कि कुनाल विरुलकर के इस ट्वीट पर अभी तक 1782 कमेंट, 29 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके है। कमेंट कर लोग कुनाल का मनोबल बढ़ा रहे है। आईएएस अधिकारी जितिन यादन ने भी कुनाल के ट्वीट पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- कुनाल आप एक आत्मविश्वासी व्यक्ति हैं। आपके लिए इससे बेहतर कुछ लिखा गया है। आपके पास बेजोड़ क्षमता और दृढ़ता है। आईपीएस दीपांशु काबरा ने लिखा- चिंता मत करिए आपके भाग्य में कुछ और है। आप जीवन में सफल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+