TDP के बाद अब JDU के सुर हो रहे बागी, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग
,
Recommended Video

पटना। आंध्र प्रदेश में तेलगु देशम पार्टी के बाद अब बिहार में जनता दल युनाइटेड के सुर बागी हो रहे हैं। यहां विशेष राज्य का दर्जा ना मिलने पर जदयू के प्रवक्ता ने अपनाी नाराजगी जाहिर की है। अंग्रेजी समाचार चैनल टाइम्स नाउ के अनुसार जदयू के प्रवक्ता पवन कुमार वर्मा ने कहा है कि बिहार को भी विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया जिसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी वक्त से मांग कर रहे हैं। बता दें कि नीतीश कुमार साल 2005 से ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग उठा रहे हैं। इन सब पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में साझेदार दल लोकजनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी टिप्पणी की।

पासवान ने कहा कि नीतीश सरकार काफी वक्त से विशेष राज्य का दर्जा दिया जाने की मांग कर रहे थे। राज्य को स्पेशल पैकेज दिया गया, जो विशेष राज्य के दर्जे की ही तरह है।तब भी कुछ लोग संतुष्ट नहीं हैं। उनके लिए मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा कि भारत का विकास NDA के शासनकाल से ही होगी।
बात आंध्र प्रदेश की करें तो फिलहाल टीडीपी ने अभी तक एनडीए से अलग होने का ऐलान नहीं किया है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने सामने आकर मोदी सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है उसके बाद दोनों ही दलों के बीच तकरार काफी बढ़ गई है। इस दौरान उन्होंने खुलकर वित्त मंत्री अरुण जेटली के उस बयान का हवाला दिया जिसमे उन्होंने कहा कि हम आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दे सकते हैं, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलने की कोशिश की लेकिन उन्हें मिलने का समय नहीं दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications