स्टिंग में खुलासे के बाद इंडिया टूडे ग्रुप ने सी-वोटर के सर्वे को किया निलंबित

After Sting Operation India Today suspends C-voter survey
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। लोकसभा चुनाव से पहले एक निजी न्‍यूज चैनल ने अपने स्टिंग ऑपरेशन से जो सनसनीखेज खुलासा किया है उसे देश भर में हड़कंप मच गया है। जी हां न्‍यूज चैनल न्‍यूज एक्‍सप्रेस ने चुनाव पूर्व कराए जाने वाले सर्वेक्षणों के बारे में ये खुलासा किया है कि सर्वे कराने वाली कुछ एजेंसियां पैसों की खातिर तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करती हैं। चैनल ने 11 सर्वेक्षण एजेंसियों के बारे खुलासा किया है जिसमें क्यूआरएस, इपसॉस इंडिया, सी वोटर, एमएमआर, हब पल्स, डीआरएस, न्यूज स्ट्रीट डिजिटल मीडिया, लीड टेक मैनेजमेंट कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, वैष्णो कॉमटेक, आरडीआई, ऑकटेल जैसी बड़ी एजेंसियां शामिल हैं।

देखें सी वोटर की साइट

सबसे खास बात ये है कि स्टिंग ऑपरेशन के तत्काल बाद इंडिया टुडे समूह ने अपने लिए सी-वोटर एजेंसी द्वारा किये गये सभी ओपिनियन पोल को स्थगित कर दिया है। समूह ने एक बयान में कहा कि उसने छानबीन का संज्ञान लिया है और स्टिंग में बहुत गंभीरता से लगाये गये आरोपों की पड़ताल कर रहा है। समूह ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिहाज से सर्वेक्षण के लिए सी-वोटर न्यूज सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड से करार किया था। उल्‍लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव मई में होने हैं।

वहीं न्‍यूज एक्‍सप्रेस चैनल द्वारा कराए गए स्टिंग ऑपरेशन में दिखाया गया है कि किस तरह से सर्वे करने वाली एजेंसियां राजनीतिक दलों और मीडिया हाउस से पैसे लेकर मनमुताबिक नतीजे पेश कर देती हैं। पैसे लेकर सर्वे के नतीजे मनमाफिक बढ़ाए या घटाए जाते हैं। वहीं इस खुलासे में ये बात भी सामने आई है कि ओपिनियन पोल के कारोबार में कालेधन का भी इस्तेमाल हो रहा है। कई रिसर्च एजेंसियां सर्वे के लिए बड़ी सीमा तक कैश लेने को भी तैयार हो गईं। इस खुलासे के बाद लोगों का इन चुनावी सर्वे से भी भरोसा उठ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+