केजरीवाल पर 'खालिस्तान' वाले गंभीर आरोप के बाद कुमार विश्वास का ट्वीट- 'तू मगर हारकर भी हारेगा !'

नई दिल्ली, 17 फरवरी: आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर लगाया गया 'खालिस्तान' वाला आरोप, एक तरफ पंजाब की राजनीति में भूचाल लाए हुए है। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी विश्वास पर जोरदार पलटवार किया है। लेकिन, कुमार विश्वास ने अब अपनी ओर से एक ट्वीट किया है, जिसमें वे बिना किसी का नाम लिए शायरों वाले अंदाज में तंज कस रहे हैं। विश्वास ने ट्वीट में लिखा है- 'तू मगर हारकर भी हारेगा !' मौजूदा माहौल में इस ट्वीट के इशारों को समझा जा सकता है। गौरतलब है कि जबसे विश्वास का केजरीवाल के खिलाफ लगाया गया वह गंभीर आरोप सार्वजनिक हुआ है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमाम राजनेता आम आदमी पार्टी सुप्रीमो को घेर रहे हैं।

तू मगर हारकर भी हारेगा - कुमार विश्वास

तू मगर हारकर भी हारेगा - कुमार विश्वास

कुमार विश्वास के आरोपों के बाद आम आदमी पार्टी ने भले ही उन्हें घेरने के लिए पार्टी नेता राघव चड्ढा को मैदान में उतारा हो, लेकिन लगता है कि कुमार विश्वास अपने बयान को लेकर जरा भी विचलित नहीं हैं, उन्होंने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने जो कुछ लिखा है, उसका इशारा समझा जा सकता है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है-

मुझ पे तो हारने का कुछ भी नहीं,
तू मगर हारकर भी हारेगा !
इक मुझे मारने की कोशिश में,
कितनी आँखों के ख़्वाब मारेगा...?

यह एक राजनीतिक साजिश है- आम आदमी पार्टी

यह एक राजनीतिक साजिश है- आम आदमी पार्टी

इससे पहले कुमार विश्वास के 'खालिस्तान' वाले आरोपों पर आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के सीएम केजरीवाल के बेहद करीबी राघव चड्ढा ने उनपर पलटवार करते हुए सवाल किया कि 'इतने वर्षों में कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल के कथित गलत इरादों की सूचना सुरक्षा एजेंसियों को क्यों नहीं दी।' उन्होंने यह भी पूछा कि 'पंजाब चुनाव से 1-2 दिन पहले ही यह सब क्यों सामने आया? आप 2018 तक पार्टी में थे। जब आपकी इच्छा के मुताबिक राज्यसभा की सीट नहीं मिली तो आपने यह सब प्रोपेगेंडा शुरू कर दिया।' यही नहीं, आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि 'यह एक राजनीतिक साजिश है। कुमार विश्वास अरविंद केजरीवाल के एक फर्जी वीडियो निकालते हैं। उसके ठीक बाद कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर उनपर आतंकवादी होने का आरोप लगाती है। टीवी चैनलों से कहा गया कि फर्जी वीडियो चलाएं और प्राइम टाइम में बहस करें।' पार्टी का आरोप है कि 'प्रियंका गांधी से लेकर पीएम मोदी तक सब कुमार विश्वास के पक्ष में आ गए.....अरविंद केजरीवाल को टारगेट करने के लिए। वो उन्हें आतंकवादी कह रहे हैं।'

Recommended Video

    Charanjit Singh Channi के UP-Bihar Bhaiya वाले बयान पर भड़के Nitish Kumar | वनइंडिया हिंदी
    'सत्ता पाने के लिए इन्हें देश भी तोड़ना पड़े तो तैयार हैं'

    'सत्ता पाने के लिए इन्हें देश भी तोड़ना पड़े तो तैयार हैं'

    उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंजाब के अबोहर में चुनावी रैली के दौरान कुमार विश्वास के सनसनीखेज आरोपों पर कहा है कि, "पंजाब को तोड़ने का सपना पाले हुए हैं। ये लोग सत्ता के लिए अलगाववादियों से भी हाथ मिलाने को तैयार हैं। सत्ता पाने के लिए इन्हें देश भी तोड़ना पड़े तो ये उसके लिए भी तैयार हैं। इनका एजेंडा, देश के दुश्मनों का एजेंडा, पाकिस्तान का एजेंडा अलग है ही नहीं। इसलिए ये सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाते हैं। इसलिए ये पंजाब में ड्रग्स के नेटवर्क को बढ़ाना चाहते हैं। "

    शायरा अंदाज में विश्वास का तंज

    इससे पहले कुमार विश्वास का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें वो केजरीवाल को लेकर वे कह रहे हैं, "उसने मुझे इतनी भयानक बातें बोलीं.....एक दिन मुझसे बोला कि तू चिंता मतकर एक दिन या तो मैं स्वतंत्र सूबे का मुख्यमंत्री बनूंगा...मैंने कहा कि ये तो अलगाववाद है....तो बोलता है कि तो क्या हो गया तो स्वतंत्र देश का पहला प्रधानमंत्री बनूंगा।....अलगाववाद को लेकर जिस आदमी के मन में ये है....किसी भी कीमत पर मुझे सरकार मिले, मुझे सत्ता मिले... "। इस वीडियो के बाद उन्होंने यह ट्वीट किया है। पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को वोटिंग होनी है। लेकिन, उससे पहले विश्वास के आरोपों ने आम आदमी पार्टी को चुनावी संकट में ला दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+