लूटने के बाद कपड़े भी उतरवा कर साथ ले जाते थे बदमाश, जानिए क्‍यों करते थे ऐसा

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के एक शातिर सदस्‍य को गिरफ्तार किया है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि ये गिरोह लूट की घटना को अंजाम देने के बाद पीड़ित के कपड़े भी उतरवा कर साथ ले जाते थे। ऐसा इसलिए क्‍योंकि शर्म के चलते पीड़ित किसी से मदद न मांग सके और इसी बहाने उन्‍हें भागने का और वक्‍त मिल जाए। डीसीपी एंटो अल्फोंस ने बताया कि 14 मई की रात को एक सुनसान रास्ते पर छावला थाने की पुलिस टीम पट्रोलिंग पर थी। उन्हें तभी 'बचाओ-बचाओ' की आवाज सुनाई दी।

लूटने के बाद कपड़े भी उतरवा कर साथ ले जाते थे बदमाश, जानिए क्‍यों करते थे ऐसा

टीम पहुंची तो देखा एक शख्स बिना कपड़ों के मदद की गुहार लगा रहा है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह नजफगढ़ में रहता है और ऑटो ड्राइवर है। 2 बदमाश जो सवारी बनकर बैठे थे उन्होंने रास्ते में रोक कर ‌उनका ऑटो, कैश और मोबाइल लूट लिया और जाते-जाते कपड़े भी उतरवाकर ले गए।

पीड़ित राजू के बयान पर मामला दर्ज किया गया। जांच में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और जीपीएस की जांच की। जिसमें सामने आया कि लूटा गया ऑटो कंझावला में है। इसके बाद पुलिस टीम ने बदमाश का पीछाकर उन्हें दबोचा। एक आरोपी राहुल को अरेस्ट कर लिया गया है जबकि दूसरा आरोपी रवि फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+