इस्तीफे के बाद राहुल का नया विडियो वायरल, फिल्म Article 15 के मजे लिए
नई दिल्ली- कांग्रेस अध्यक्ष पद से फाइनली इस्तीफा देने के बाद राहुल गांधी का एक नया विडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस विडियो में राहुल को दिल्ली के एक मल्टीप्लेक्स में अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी हार्ड हिटिंग ड्रामा आर्टिकल 15 देखते हुए रिकॉर्ड किया गया है। ये विडियो इंस्टाग्राम पर डाला गया है।
पॉपकॉर्न खाते हुए फिल्म को किया एन्जॉय
राहुल गांधी का जो विडियो वायरल हो रहा है वह दिल्ली के पीवीआर चाणक्या का है। यहां वो आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 देखने पहुंचे थे। इस विडियो में सफेद शर्ट और पैंट पहने राहुल पॉपकॉर्न खाते हुए फिल्म का आनंद लेते हुए दिख रहे हैं। यह फिल्म भारत में जातीय भेदभाव के मुद्दे पर बनाई गई है। यह विडियो सिनेमा हॉल में मौजूद किसी दूसरे दर्शक ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया है।

आयुष्मान खुराना ने निभाई है मुख्य भूमिका
आर्टिकल 15 में आयुष्मान खुराना ने एक आईपीएस अफसर का रोल निभाया है, जो दलित लड़कियों के उत्पीड़न की जांच कर रहा है। फिल्म ये दिखाती है कि इस अफसर को भी अपने काम में किस तरह से समाज में मौजूद जातिवाद से जूझना पड़ता है। फिल्म का आनंद लेते हुए राहुल अपने साथ बैठे एक शख्स से फिल्म को लेकर बात करते हुए देखे जा सकते हैं। गौरतलब है कि बुधवार को ही राहुल गांधी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
मोटी कमाई कर रही है फिल्म
आर्टिकल 15 पिछले 28 जून को ही रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। इस फिल्म ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 31.16 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म के तीन शब्द इस वक्त काफी मशहूर हो चुके हैं- 'अब फर्क लाएंगे।'












Click it and Unblock the Notifications