Article 370: बड़े आतंकवादी हमले की साजिश रच रहे आतंकी, 7 राज्यों में हाई अलर्ट

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म किए जाने के बाद घाटी में आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। देश की खुफिया एजेंसी ने हाई अलर्ट जारी किया है। जिसमे कहा गया है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद कश्मीर घाटी में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा है, इसके अलावा देश के सात अन्य राज्यों में भी आतंकी हमले की हो सकत हैं। आईबी के ताजा इनपुट के आधार पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई इन आतंकियों को आतंकी हमला करने में मदद कर रही है।

akert

सात राज्यों में हाई अलर्ट

सूत्रों के अनुसार आतंकी फरवरी 2019 में पुलवामा आतंकी हमले की तर्ज पर आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं। यह आतंकी हमला सेना, पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियो पर हो सकता है। आईबी के इनपुट के आधार पर तमाम राज्यों में आई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिन राज्यों में यह हाई अलर्ट जारी किया गया है उसमे दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश हैं। इन तमाम राज्यो में आतंकी बड़े आतंकी हमले की साजिश को अंजाम दे सकते हैं।

एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

15 अगस्त को देखते हुए सरकार की ओर से पहले ही तमाम अहम एयरपोर्ट की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। इन एयरपोर्ट पर विजिटर्स की एंट्री को 10 से 20 अगस्त तक के लिए बंद कर दिया गया है। यहां सिर्फ यात्री जिनके पास वैद्य टिकट हैं उन्हें ही एयरपोर्ट के भीतर आने की अनुमति होगी। बता दें कि भारत सरकार की ओर से जम्मू कश्मीर में ऑर्टिकल 370 खत्म किए जाने के बाद पाकिस्तान लगातार बौखलाहट में कदम उठा रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद के संयुक्त सत्र की बैठक बुलाई।

इमरान खान की धमकी

बैठक के दौरान अब वे कश्मीरी लोगों पर और भी सख्ती करेंगे। वे कश्मीरी प्रतिरोध को क्रूरता से दबाने की कोशिश करेंगे। मुझे डर है कि वे स्थानीय आबादी का सफाया करने के लिए कश्मीर में नस्लीय सफाई शुरू कर सकते हैं। खान ने आशंका जताई की, इस तरह के माहौल में पुलवामा जैसी घटनाएं फिर से हो सकती हैं। मैं पहले से ही यह अनुमान लगा सकता हूं कि यह होगा, और वे फिर से हम पर दोष लगाने की कोशिश करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+