JIO के बाद वोडाफोन, एयरटेल और BSNL भी लाए धांसू ऑफर
रिलायंस जियो के बाद अब एयरटेल, बीएसएनएल, वोडाफोन और एयरसेल अपने ग्राहकों के लिए कई सस्ती कॉलिंग और फ्री डेटा से जुड़े आकर्षक ऑफर लेकर आ रही हैं।
नई दिल्ली। जियो यूज करने वाले ग्राहकों के लिए रिलायंस ने जैसे ही फ्री कॉलिंग और फ्री डेटा की अवधि 31 मार्च तक बढ़ाई, वैसे ही दूसरी टेलिकॉम कंपनियों ने भी अपने ग्राहकों के लिए ऑफर लाने की तैयारी कर ली है।
एयरटेल, बीएसएनएल, वोडाफोन और एयरसेल अपने ग्राहकों के लिए कई सस्ती कॉलिंग और फ्री डेटा से जुड़े आकर्षक ऑफर लेकर आ रही हैं। आइए आपको बताते हैं कौन-कौन से प्लान लेकर आ रही हैं ये टेलिकॉम कंपनियां।

AIRTEL के एक ही रिचार्ज में कॉलिंग, डेटा और एसएमएस
एयरटेल ने रिलायंस जियो के लॉन्च होते ही अपने ग्राहकों के लिए कई सस्ते प्लान ऑफर किए थे। अब कंपनी एक ऐसा कॉम्बो प्लान लेकर आ रही है जिसमें एक ही रिचार्ज से कॉलिंग, इंटरनेट डेटा और एसएमएस सहित कई सारे फायदे ग्राहक को मिलेंगे।
इसके अलावा एयरटेल ने हाल ही में एयरटेल पेमेंट बैंक की शुरूआत की है। इसके तहत अगर आप पेमेंट बैंक में बचत खाता खुलवाते हैं तो आपको फ्री टॉकटाइम मिलेगा।
इस प्लान के तहत आप एयरटेल पेमेंट बैंक के सेविंग अकाउंट में जितने रुपए ग्राहक की ओर से डिपॉजिट किया जाएगा उतने का फ्री टॉकटाइम आपके एयरटेल नंबर पर आ जाएगा।
कंपनी के इस प्लान के तहत अगर कोई ग्राहक 1000 रुपये अपने अकाउंट जमा कराते हैं तो उन्हें 1000 का फ्री टॉकटाइम उनके मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।

VODAFONE ने लॉन्च किया कॉम्बो प्लॉन
अपने ग्राहकों के लिए लुभावने ऑफर देने की होड़ में लगी वोडाफोन ने एयरटेल से पहले ही कॉम्बो प्लान लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 'वोडाफोन फ्लेक्स' नाम दिया है।
प्रीपेड ग्राहकों के लिए यह एक सिंगल रिचार्ज ऑफर है। इसके तहत एक ही रिचार्ज में आपको कॉलिंग, इंटरनेट डेटा और एसएमएस की सुविधा एक ही पैक में मिल जाएगी।

BSNL दे रहा 498 रुपए में अनलिमिटेड डेटा
बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लेकर आया है। कंपनी ने 498 रुपये का प्रमोशनल डाटा प्लान लॉन्च किया है। इस बंपर डाटा प्लान में प्रीपेड यूजर्स को 14 दिनों तक बिना किसी स्पीड लिमिट के अनलिमिटेड डाटा मिलेगा।
इसके अलावा बीएसएनएल 2017 में एक फ्री वॉइस कॉल ऑफर लेकर आ रही है। इसके तहत कंपनी लाइफ टाइम के लिए फ्री वॉइस कॉल सर्विस प्रदान करेगी।

AIRCEL: 497 रुपए में डेटा और वॉयस कॉलिंग
इन सबसे अलग एयरसेल ने भी अपने ग्राहकों के लिए एक डेटा-वॉयस कॉम्बो पैक लॉन्च किया है। 497 रुपए के इस पैक में आपको इंटरनेट डेटा और कॉलिंग एक ही पैक में मिलेंगे।
इनके अलावा खबर है कि रिलायंस कम्युनिकेशन और एमटीएस भी 2017 में अपने ग्राहकों के लिए कुछ बेहतरीन ऑफर वाले पैक लेकर आ रही हैं। ये कंपनियां भी कॉम्बो पैक लाने की तैयारी मे हैं।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications