रिकॉर्ड गिरावट के बाद आखिरकार संभला रुपया, 18 पैसे की बढ़त
नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले जिस तरह से गुरुवार को रुपए अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर गया था उसके बाद आखिरकार रुपए ने आज कुछ मजबूती दिखाई है। आज रुपए में 18 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली और डॉलर की तुलना में यह 68.61 तक पहुंच गया। रुपए में यह मजबूती बैंकों और निर्यातकों द्वारा अमेरिकन करेंसी बेचने की वजह से देखने को मिली है। फॉरेक्स डीलर्स के मुताबिक बैंकों और निर्यातको द्वारा डॉलर की बिकवाली की वजह से रुपए में यह मजबूती देखने को मिली है।

आपको बता दें कि गुरुवार को रुपया 69 तक पहुंच गया था, जोकि अबतक का सबसे बड़ी गिरावट है। जानकारी के अनुसार कच्चे तेलों के दाम में तेजी और अमेरिका व चीन के बीच ट्रेड युद्ध की वजह से भारतीय मुद्रा में यह गिरावट देखने को मिली है। रुपए में भारी गिरावट के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इसे संभालने का प्रयास किया और डॉलर बेचकर रुपए के स्तर को 86.79 तक लाने में सफलता हासिल की। इसी वजह से आज जब बाजार खुला तो रुपया 9 बैसों की मजबूती के साथ 68.70 पर खुला।
करेंसी बाजार के जानकारों की मानें तो महीने के आखिर में मांग के बढ़ने की वजह से रुपए में दबाव बना रहता है। करेंसी के बारे में किसी भी आंकड़े का अंदाजा लगाने से पहले अगले सप्ताह का इंतजार करना बेहतर होगा। साथ ही यह देखना पड़ेगा कि आखिर कैसे डॉलर की मांग इतनी बढ़ गई। जानकारों का कहना है कि रुपए में गिरावट की वजह से महंगाई बढ़ सकती है, साथ ही विदेश में पढ़ रहे भारतीय छात्रों को भी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि उन्हें फीस चुकाने के लिए महंगे दर पर डॉलर खरीदना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications