रामायण के बाद अब DD पर देख पाएंगे बीआर चोपड़ा की 'महाभारत'
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश को 14 अप्रैल तक के लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन के दौरान लोग ज्यादा से ज्यादा घर में रहे इसके लिए सरकार कोशिश कर रही है। लोगों का समय लॉकडाउन पीरियड में अच्छे से बीच सके इसके लिए अब दूरदर्शन के डीडी भारती चैनल पर महाभारत सीरियल का प्रसारण किया जाएगा।
Recommended Video

रामायण के बाद अब लोगों के लिए महाभारत का प्रसारण किया जाएगा। दूरदर्शन चैनल ने अपने दर्शकों के लिए बेहद खास और छोटे पर्दे का चर्चित शो महाभारत को फिर से प्रसारित करने का फैसला किया है। कल यानी 28 मार्च से डीडी भारती पर इसका प्रसारण किया जाएगा। दूरदर्शन के सोशल मीडिया अकाउंट के अलावा सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर ने ट्वीट कर लोगों को जानकारी दी और महाभारत के प्रसारण का समय बताया।
कल से यह शो डीडी भारती पर दोपहर 12.00 बजे और शाम 7.00 बजे प्रसारित होंगे। बीएर चोपड़ा की ये बेहद चर्चित धारावाहिक रोजाना डीडी भारत पर प्रसाति होंगे। इससे पहले लोगों की डिमांड रामायण के प्रसारण की भी घोषणा की। अब महाभारत दिखाए जाने का ऐलान किया है। हर दिन इसके 2 एपिसोड प्रसारित की जाएगी। आपको बता दें कि 'महाभारत' धारावाहिक की शुरुआत डीडी चैनल पर 2 अक्टूबर 1988 को किया गया था। इसके 94 एपियोड दिखाए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications