'रामायण' पर विवादित ट्वीट के बाद अब इस अभिनेत्री से भिड़ीं कविता कौशिक, बोलीं- तुमसे नफरत ही सीख सकते हैं

मुंबई। टीवी शो 'एफआईआर' से मशहूर हुईं अभिनेत्री कविता कौशिक ने इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोलरों से परेशान हैं। हाल ही में उन्‍होंने कहा था कि हमारे देश के नेता घर पर बैठकर रामायण देखने की सलाह दे रहे हैं जबकि वो खुद संसद में एडल्ट वीडियो देखते पाए गए हैं। जब ट्रोलर्स ने उन्‍हें निशाने पर लिया तो उन्‍होंने कोरोना संकट के बीच इंसानों को धर्म और जाति के नाम पर बांटने वाले सियासत का मुद्दा उठा दिया। इसपर भी जब ट्रोलर्स ने उन्‍हें नहीं बख्‍शा तो अब कविता ने पीएम मोदी से इन ट्रोल आर्मी के खिलाफ गुहार लगाई है। इस बीच कविता की भिड़ंत एक्‍ट्रेस पायल रोहतगी से हो गई है। आपको बता दें कि पायल भी सोशल मीडिया पर काफी एक्‍टिव रहती हैं और हाल ही में उन्‍हें अपने एक ट्वीट के चलते हवालात भी जाना पड़ा था।

पायल रोहतगी ने ट्वीट कर कही ये बात तो कविता ने भी दिया जवाब

पायल रोहतगी ने एक ट्वीट किया कि 'टीवी की कोई अभिनेत्री है जिसके पास कोई काम नहीं है और वो परेशान है, जो 'एफआईआर' सीरियल में आती थी बेचारी। नाम क्या है उसका?' कविता ने पायल के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा- 'पायल मेरा नाम लो। या ब्रांड इतना स्ट्रॉन्ग बना दिया मैंने कि नाम लिए बिना भी पहचानते हैं लेकिन तुम्हारे बारे में क्या है? ना तो तुम अच्छी अभिनेत्री हो और ना ही अच्छी इंसान। तुमसे तो नफरत ही सीख सकते हैं।'

कविता ने पीएम मोदी ने लगाई ये गुहार

यू्ट्यूब पर एक वीडियो शेयर करते हुए कविता ने कहा था कि 'मोदी जी, आपका बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान ये सब सुनकर मन में बहुत अच्छी आशा जागी थी। जब देखने गए तो सच्चाई कुछ और ही निकली। शायद आपको पता नहीं है सोशल मीडिया पर एक बड़ी ट्रोल आर्मी है जो आपकी फोटो लगाकर ट्रोल करती है। वो दावा करते हैं कि आप उनके साथ हैं। हिंदू धर्म के देवी देवताओं की फोटो लगाकर ये आदमियों, औरतों, बच्चों सभी को गालियां देते हैं। कोई भी सिस्टम को लेकर, आपके नेताओं के खिलाफ कुछ बोल दे ये ट्रोल आर्मी गंदी गालियां देने पर उतर आती है।'

रामायण को लेकर ये था कविता का ट्वीट

रामायण को लेकर ये था कविता का ट्वीट

कविता ने ट्वीट किया था- 'खुद तो पार्लियामेंट में बैठ के फोन पे पॉर्न देख रहे हैं हमको रामायण देखने को कह रहे हैं'। उनके इस ट्वीट की यूजर्स ने जमकर आलोचना की। एक यूजर ने कहा- 'प्लीज इसे अरेस्ट कर लें इन्होंने रामायण को पॉर्न से कंपेयर किया है ये नहीं सहेंगे अब बात धर्म पर आ गई है'। एक और यूजर ने कहा- 'फोन पर तुम कुछ भी देख सकती हो रामायण टीवी पर दिखा रहे हैं'। एक यूजर ने लिखा -'रामायण शुरू होते ही तड़काएं बाहर आ गईं'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+