राकेश झुनझुनवाला के बाद उद्योग जगत की दूसरी बड़ी हस्ती का निधन, सड़क हादसे का शिकार हुए साइरस मिस्त्री
मुंबई, 04 सितंबर: शेयर बाजार के दिग्गज राकेश झुनझुनवाला का हाल ही में 14 अगस्त को मल्टी ऑर्गन फेल होने की वजह से निधन हो गया था। इस घटना के तीन हफ्ते बाद दूसरी उद्योग जगत से बुरी खबर सामने आई है। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का रविवार को सड़क हादसे में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक साइरस मिस्त्री मर्सिडीज कार में सवार होकर मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर जा रहे थे, जहां पालघर में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर हादसा
भारतीय उद्योग जगत के लिए एक और स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आई है। राकेश झुनझुनवाला के बाद अब एक हादसे में साइरस मिस्त्री ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अहमदाबाद से लौट रहे साइरस मिस्त्री का कार मुंबई से सटे पालघर में कासा के पास मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

मिस्त्री समेत दो लोगों की गई जान
जानकारी के मुताबिक कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। साइरस मिस्त्री के निधन पर शोक की लहर है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पिल की है।

इसी साल जून में हुआ था पिता का निधन
आपको बता दें कि इसी साल जून की 28 तारीख को उनके पिता, बिजनेस टाइकून और रियल स्टेट के किंग व्यापारी पलोनजी शापूरजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन हुआ था। वहीं अब साइरस मिस्त्री के अचानक निधन से पूरा परिवार शोक में डूब गया।

लंदन में की थी पढ़ाई
साइरस मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1968 को हुआ था, उन्होंने मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की और फिर लंदन सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए चले गए। जहां लंदन बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री भी हासिल की।
Former #TATA Sons Chairman #CyrusMistry dies after a car accident whilst travelling from Ahmedabad to Mumbai. pic.twitter.com/Yu9dSVIP8X
— Hamza Azhar Salam (@HamzaAzhrSalam) September 4, 2022












Click it and Unblock the Notifications