सांसदी मिली फिर से तो ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #Rahul_is_Back, यूजर्स ने ऐसे किया ग्रैंड वेलकम

Rahul Gandhi Back in Lok Sabha: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई है। लोकसभा सचिवालय ने 24 मार्च 2023 को राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के 137 दिन बाद सोमवार (07 अगस्त) को उनकी अयोग्यता को रद्द करने की अधिसूचना जारी की।

सांसदी वापस मिलने के बाद संसद में राहुल गांधी पहुंचे, जहां I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए 'राहुल गांधी जिंदाबाद' के नारे लगाए। राहुल गांधी को सांसदी मिलने के बाद सोशल मीडिया पर भी वह टॉप ट्रेंड करने लगे हैं।

Rahul Gandhi

ट्विटर पर हैशटैग #Rahul_is_Back टॉप ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा हैशटैग राहुल गांधी और लोकसभा सचिवालय भी ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता और राहुल गांधी के समर्थक उनका जोरदार स्वागत कर रहे हैं।

एक ट्विटर यूजर ने राहुल गांधी की लोकसभा में बैठ हुए तस्वीर शेयर करते लिखा, ''लोकसभा की कार्यवाही में भाग लेते राहुल गांधी जी। सच हमेशा जीतता है।''

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ''सारी साजिशें हुई नाकाम, जननायक एक बार फिर से संसद के अंदर...।'' एक यूजर ने लिखा, ''मोदी ने उन्हें संसद से बाहर रखने की हर संभव कोशिश की.... लेकिन राहुल गांधी संसद में वापस आ ही गए।''

एक अन्य ट्विटर यूजर ने कहा, ''गुजराती दोस्तों की तरह मोदी के लिए भी भारत छोड़ने का समय आ गया है...क्योंकि राहुल गांधी संसद में वापसी कर चुके हैं।''

एक अन्य यूजर ने लिखा, ''ये वीडियो 5 साल पहले का है और अब पूरे देश को संसद में राहुल गांधी जी के अगले वीडियो का इंतजार है।''

कांग्रेस नेताओं ने मनाई खुशी

राहुल गांधी के लोकसभा सांसद के रूप में बहाल होने के तुरंत बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को विपक्षी गुट I.N.D.I.A के नेताओं के बीच मिठाई बांटी।

एक ट्वीट में खड़गे ने कहा, ''राहुल गांधी को सांसद के रूप में बहाल करने का फैसला एक स्वागत योग्य कदम है। यह भारत के लोगों और विशेषकर वायनाड के लोगों के लिए राहत की बात है। उनके कार्यकाल का जो भी समय बचा है, भाजपा और मोदी सरकार को उसका उपयोग विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर लोकतंत्र को बदनाम करने के बजाय वास्तविक शासन पर ध्यान केंद्रित करके करना चाहिए।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+