'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद कांग्रेस ने BJP को घेरने के लिए बनाया नया प्लान, जानिए राहुल गांधी का अगला कदम?
भारत जोड़ो यात्रा खत्म होने के करीब है। ऐसे में अब कांग्रेस ने अपने नए अभियान का आगाज कर दिया है। नए कैंपेन के जरिए कांग्रेस अब घर-घर पहुंचने की तैयारी में जुट गई है।

Congress Rahul Gandhi Next Campaign: कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर जाने वाली कांग्रेस पार्टी की राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही 'भारत जोड़ो यात्रा' अपने अंतिम चरण में चल रही है। राहुल गांधी की पदयात्रा कश्मीर में दाखिल हो चुकी है। 7 सितंबर से शुरू हुई 'भारत जोड़ो यात्रा' 29 जनवरी को खत्म हो जाएगी। 30 जनवरी को राहुल गांधी श्रीनगर में तिरंगे फहराकर पदयात्रा का समापन करेंगे। फिलहाल यात्रा जम्मू-कश्मीर के कठुआ में है। भारत जोड़ो यात्रा खत्म होने के करीब ऐसे में अब कांग्रेस ने अपने नए अभियान का आगाज कर दिया है। नए कैंपेन के जरिए कांग्रेस अब घर-घर पहुंचने की तैयारी में जुट गई है।

राहुल गांधी का अगला कदम क्या होगा?
कई लोगों के मन में अगर यह सवाल हो कि 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद अब राहुल गांधी का अगला कदम क्या होगा? क्या पदयात्रा के बाद राहुल गांधी दिखाई देंगे? तो आपको बता दें कि अपनी पदयात्रा के जरिए बीजेपी की नीतियों , महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाने के बाद अब कांग्रेस अपने दूसरे अभियान को लॉन्च करने जा रही है।

'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान होगा शुरू
इस कैंपेन का नाम 'हाथ से हाथ जोड़ो' (Hath Se Hath Jodo campaign) होगा, जिसका शनिवार (21 जनवरी) को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लोगो और केंद्र सरकार के खिलाफ एक 'चार्जशीट' जारी की है। यह अभियान जल्द ही शुरू होने वाला है। कांग्रेस के मुताबिक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पूरी तरह से राजनीतिक होगा। जिसका पूरा मकसद मोदी सरकार की विफलताए को लेकर बीजेपी को घेरना होगा।

भारत जोड़ो अभियान दूसरा फेज
जम्मू और कश्मीर में अपने अंतिम चरण में 'भारत जोड़ो यात्रा' चल रही है। इस पदयात्रा को लोगों के साथ कई बड़ी हस्तियों का समर्थन मिला है। ऐसे में अब पार्टी ने इसी साल 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नया प्लान तैयार किया है। साथ ही केंद्र और बीजेपी शासित राज्यों में मतदाताओं तक पहुंचने के लिए अपना दूसरे अभियान को लॉन्च कर दिया है। बकौल सांसद जयराम नरेश 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान भारत जोड़ो अभियान का दूसरा फेज है।

26 जनवरी से 26 मार्च तक चलेगा अभियान
पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा की 26 जनवरी से 'भारत जोडो यात्रा' का संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। जिसका उद्देश्य सरकार की नीतियों के कारण जनता को हुए नुकसान को लोगों तक पहुंचाना है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के जरिए विचारधारा के आधार पर मुद्दे उठाए हैं, जिसका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में पूरी तरह से राजनीतिक है।












Click it and Unblock the Notifications