राहुल के जख्मों के बाद सोनिया ने पीएम को लगाया तारीफों का मरहम

sonia gandhi and manmohan singh
तिरूवंतपुरम। दागी नेताओं को बचाने के यूपीए सरकार के अध्यादेश पर कांग्रेस युवराज राहुल गांधी ने सवाल उठाकर सरकार के कार्यप्रणाली को आलोचनाओं के घेरे में ला दिया। राहुल ने दागी नेताओं के बचाव वाले अध्यादेश को बकवास बताकर प्रधानमंत्री को जो जख्म दिए उसपर उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी तारिफों के महरम लगाकर कम करना चाहती है। अपनी दो दिन की केरल यात्रा के दौरान तिरुवनंतपुरम में सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कामों की तारिफ की।

मनमोहन सिंह की शान में कसीदे पढ़ते हुए सोनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शुरु की गई योजनाओं ने हशिए पर मौजूद तबके के लाखों लोगों को मदद पहुंचाई है। राहुल के दिए जख्मों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह ने कई सामाजिक कल्याण के लिए कई स्कीमें लेकर आए जिससे देश का दशा में सुधार हुआ है। राज्य में राजीव गांधी इंस्टीट्यूट फॉर डवलपमेंट स्टडीज का उद्धघाटन करते हुए गांधी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहा कि वो लोग आम जनता में जाए और यूपीए सरकार द्वारा लागू की गई स्कीमों के बारे में उन्हें जानकारी दें ताकि वो उसका लाभ उठा सकें। सोनिया ने कहा कि हमें अभी ऐसी और कई स्कीमों की जरूरत है और मनमोहन सिंह के नेतृत्व में हम इस सपने का साकार भी कर सकते हैं।

सोनिया द्वारा पीएम की तारिफ को कई मायने निकाले जा सकते है। सोनिया की ये तारिफ दोषी जनप्रतिनिधियों को बचाने के लिए जारी किए गए अध्यादेश पर राहुल गांधी के हमले के बाद पैदा हुए राजनीतिक भूचाल के बीच की गई है। कांग्रेस युवराज राहुल गांधी ने इस अध्यादेश को पूरी तलरह बकबास बताकर इसे फाड़कर फेंकने की बात कहीं थी राहुल की इस हरकत से मनमोहन सिंह नाराज हो गए थे। जिसके बाद सोनिया ने खुद अमेरिका में मौजूद पीएम से फोन पर बात कर उन्हें समझाने की कोशिश की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+