Pahalgam Attack: आतंकवाद के खिलाफ भारत का बड़ा प्लान, पानी तो बस ट्रेलर, असली स्ट्राइक अभी बाकी

Pahalgam Attack Fallout: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। 26 पर्यटकों की हत्या के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को ठंडे बस्ते में डाल दिया, हालांकि असली एक्शन की तैयारी अभी बाकी है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत अब ऐसी रणनीति पर काम कर रहा है, जिससे बिना सीमा पार किए आतंकियों और उनके ठिकानों को नेस्तनाबूद किया जा सके। यानी इस बार वार ऐसा होगा, जो पाकिस्तान के होश उड़ा देगा। इसी बीच रविावर को भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

Pahalgam Attack Fallout

सिर्फ पानी नहीं, अब दुश्मनों का नामोनिशान मिटेगा

भारत के कड़े कदमों से पाकिस्तान में बुरी तरह बौखलाहट है। सिंधु जल संधि के निलंबन से घबराए पाकिस्तान ने अजरबैजान और मिस्र जैसे देशों से मदद की गुहार लगानी शुरू कर दी है। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इसहाक डार ने इन देशों के विदेश मंत्रियों से बात कर हालात समझाए, जबकि पाकिस्तानी गृह मंत्री ने भारत को गीदड़भभकी दी कि अगर पानी रोका गया तो "जंग होगी।" लेकिन भारत का संदेश साफ है कि अब सिर्फ पानी नहीं, आतंक की जड़ भी सूखी जाएगी।

आतंक के खिलाफ सेना का फुलप्रूफ प्लान तैयार!

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में सरकार से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारत की सेना इस बार पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी। प्लान यह है कि बिना अंतरराष्ट्रीय सीमा पार किए, भारतीय सेना और वायुसेना आतंकियों को अपने ठिकानों में ही ढेर करें।

रिपोर्ट में बताया गया है कि पूर्व उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा (रिटायर्ड) ने भी पुष्टि की कि 'ड्रोन हमले', 'जमीन से स्ट्राइक' और एयर स्ट्राइक सभी विकल्प खुले हैं। हुड्डा ने कहा कि वायुसेना के पास अटैक ड्रोन की ताकत है और जमीनी ऑपरेशन के जरिये भी दुश्मन के ठिकानों को ध्वस्त किया जा सकता है।

क्या होगी फिर एक और सर्जिकल स्ट्राइक?

रिपोर्ट के मुताबिक सरकार इस वक्त उस तरह के टारगेटेड ऑपरेशन पर विचार कर रही है जैसा पुलवामा हमले के बाद बालाकोट एयर स्ट्राइक के जरिए किया गया था। इस बार भी एक सटीक और निर्णायक जवाब की तैयारी चल रही है, ताकि आतंकवाद को पालने वाले पाकिस्तान को गहरी चोट दी जा सके।

पाकिस्तान की भूमिका बेनकाब

मानना है कि पहलगाम हमले में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर का सीधा हाथ है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान में बढ़ती आर्थिक बदहाली और अंदरूनी बवाल के बीच भारत में अस्थिरता फैलाने की साजिश रची गई थी।

मोदी का सीधा संदेश: 'आतंकियों की जमीन भी मिट्टी में मिलेगी'

बिहार में एक जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो टूक कहा, "अब आतंकियों की बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। भारत की आत्मा आतंकवाद से कभी नहीं टूटेगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+