राधिका की होने वाली सास नीता अंबानी भी हैं कुशल नृत्यांगना, अब बहू से होगा सीधा मुकाबला

मुंबई, 06 जून। रविवार शाम से ही सोशल मीडिया पर देश के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी की छोटी बहू बनने जा रही राधिका मर्चेंट छाई हुईं हैं। उनके डांस के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, लोग उनको जानने को बेताब हैं। दरअसल जो वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं वो उनके अरंगेत्रम कार्यक्रम की हैं, जो कि अंबानी परिवार की ओर से आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में संगीत, कला, साहित्य, बिजनेस और राजनीति के क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी।

नीता अंबानी खुद एक भरतनाट्यम नर्तकी हैं

नीता अंबानी खुद एक भरतनाट्यम नर्तकी हैं

आपको बता दें कि अरंगेत्रम कार्यक्रम के बाद से राधिका मर्चेंट के नृत्य कौशल के बारे में सबको पता चल गया है, सबसे खास बात ये है राधिका की होने वाली सास नीता अंबानी खुद एक भरतनाट्यम नर्तकी हैं और खास बात ये है कि एक डांस परफार्म के दौरान ही मुकेश अंबानी ने नीता को पहली बार देखा था और उन्हें देखते ही दिल दे बैठे थे। अगर दूसरे शब्दों में कहा जाए तो राधिका अंबानी परिवार में दूसरी नृत्यांगना होने जा रही हैं।

मुकेश ने स्कूल फंक्शन के कार्यक्रम में देखा था नीता को

मुकेश ने स्कूल फंक्शन के कार्यक्रम में देखा था नीता को

गौरतलब है कि नीता अंबानी को मुकेश के लिए उनकी मां कोकिलाबेन ने पसंद किया था, उन्होंने ही नीता को एक स्कूल फंक्शन के कार्यक्रम में डांस करते हुए देखा था और उसके बाद स्कूल के अगले कार्यक्रम में वो अपने बेटे मुकेश को लेकर पहुंची थीं, जिससे मुकेश भी नीता की योग्यता को पहचान लें।

आज भी जिंदा है नीता का शौक

आज भी जिंदा है नीता का शौक

शादी के बाद भले ही नीता अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति की बीवी बन गई हों लेकिन आज भी उन्होंने अपने शौक को जिंदा रखा है और उनका नृत्य कौशल समय-समय पर दिखाई भी दे जाता है। मतलब दूसरे शब्दों में कहा जाए तो अंबानी परिवार हमेशा से कला की कद्र करता आया है।

राधिका मशहूर बिजनेस टाइकून वीरेन मर्चेंट की बेटी

आपको बता दें कि राधिका मशहूर बिजनेस टाइकून वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। वीरेन मर्चेंट इनकॉर हेल्थकेयर के डायरेक्टर और चेयरमैन हैं। राधिका ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलीटिकल साइंस और अर्थशास्त्र में स्नातक किया है। राधिका एनिमल वेलफेयर पर भी काम करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+