अष्टमी पूजन के बाद कपिल शर्मा ने शेयर की अपनी लाडली की फोटो, 3 महीने की बच्ची की क्यूटनेस ने जीता सबका दिल

मुंबई। कॉमेडी के बादशाह और हर दिल अजीज कपिल शर्मा इन दिनों घर पर अपनी नन्हीं गुड़िया, पत्नी गिन्नी चतरथ और मम्मी के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं, काम में बेहद ही व्यस्त रहने वाले कपिल,जो कि घर को समय नहीं दे पाते हैं, इस वक्त पूरी तरह से घरवालों के लिए समर्पित हैं, इन दिनों नवरात्र चल रहे हैं, बुधवार को मां आष्टमी की पूजा थी, चूंकि कोरोना के कारण सब जगह लॉकडाउन हैं, इसलिए इस बार कन्या पूजन के लिए कन्याएं घर नहीं आईं।

कपिल शर्मा ने शेयर की अपनी लाडली की फोटो

कपिल शर्मा ने शेयर की अपनी लाडली की फोटो

लेकिन कपिल ने अपनी अष्टमी की पूजा को बेहद खास ढंग से की, क्योंकि उन्होंने इस बार अपनी ही कन्या को पूजा है, अष्टमी पूजन के बादउन्होंने अपनी तीन महीने की दुलारी अनायरा की फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है,जिसने देखते ही देखते धूम मचा दी है, वायरल फोटो में अनायरा की क्यूटनेस देखने लायक है, जो इस फोटो को देख रहा है, वो ही अनायरा का फैन बन गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

फोटो में कपिल और गिन्नी की बेटी अनायरा पिंक और येलो फ्रॉक पहने नजर आ रही है, इसके साथ ही उसने सिर पर चुन्नी भी पहनी हुई है, तस्वीर में मुस्कुराती हुई नन्ही सी अनायरा हद से ज्यादा क्यूट लग रही है, इस फोटो को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने लिखा है कि जय माता दी. अष्टमी, कंजक पूजन।

कपिल की बेटी को देखकर हुए सब हैरान

कपिल की बेटी को देखकर हुए सब हैरान

कपिल शर्मा द्वारा शेयर की गई अनायरा की यह फोटोज इतनी क्यूट हैं कि नेहा कक्कड़, बादशाह, बी प्राक, अरमान मलिक, रवि दुबे, ऋचा चड्ढा और मिस पूजा जैसे कई कलाकार भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए, नन्ही अनायरा शर्मा की यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

कपिल की बेटी का जन्म दिसबंर 2019 में हुआ था...

कपिल की बेटी का जन्म दिसबंर 2019 में हुआ था...

आपको बता दें कि कपिल ने एक दिन पहले ही कहा था कि वह इस बार अष्टमी पर बेटी की पूजा करेंगे और उसके पैर धोएंगे, इस बार उनके पास खुद की कंजक है और वह उसकी की पूजा करेंगे, मालूम हो कि कपिल की बेटी का जन्म दिसबंर 2019 में हुआ था, उस हिसाब से इस बार उसकी पहली नवरात्रि पूजा थी।

'बेटी के साथ बच्चा बन जाता हूं'

'बेटी के साथ बच्चा बन जाता हूं'

हाल ही में पिंकविला से इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान कपिल ने अपनी बेटी के बारे में बहुत सारी बातें की थीं, उन्होंने अपनी बेटी का नाम अनायरा रखा है, जिसका मतलब होता है खुशी, कपिल ने कहा कि अनाया के आने के बाद उनमें कुछ परिवर्तन हुए हैं, वो पहले से अब शांत हो गए हैं और जब वह बेटी के साथ खेलते हैं तो खुद बच्चे बन जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+