मोदी के एक फोन से खत्म हुआ शिवसेना का विवाद, गीते ने संभाला कार्यभार

 uddav thackeray
नयी दिल्ली। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के साथ ही मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया। विभागों के बंटावारे को लेकर एनडीए में विरोध उठने लगा। शिवसेना नेता अनंत गीते अपने विभाग को लेकर असंतुष्ठ दिखे। विभाग के आवंटन को लेकर शिवसेना और भाजपा के बीच चल रहा विवाद खत्म हो गया है। शिवसेना के तेवर उस वक्त नरम पड़ गए जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उद्धव ठाकरे को फोन किया।

नरेन्द्र मोदी के फोन के बाद शिवसेना में जारी विरोध खत्म हो चुका हैं। नाराजगी खत्म करते हुए कैबिनेट मंत्री अनंत गीते ने पदभार ग्रहण किया। विभाग संभालने के बाद गीते से पूछा गया कि विभाग के बंटवारे को लेकर क्या पार्टी अभी भी नाराज है तो उन्होंने कहा,हम अब नाराज नहीं हैं। गीते को भारी उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि शिवसेना इससे नाराज थी। वह तुरंत विभाग में बदलाव चाहती थी।

गीते ने पार्टी प्रतिनिधि के रूप में मंत्री पद की शपथ ली थी लेकिन उन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया था। बात जब नाराजगी की उठने लगी तो उद्धव ठाकरे ने भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के समक्ष अपनी नाखुशी प्रकट की थी। बाद में मोदी ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की। मोदी के फोन के बाद मुद्दा सुलझ गया। शिवसेना नेता संजय रावत ने कहा कि यह बड़ा मुद्दा नहीं था। मीडिया ने इसे बड़ा बना दिया। परिवार में मतभेद तो होते ही हैं। हम गठबंधन में है,सत्ता के लिए नहीं हिंदुत्व के लिए जैसा कि बाल ठाकरे चाहते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+