तो भारतीय सेना का अगला टार्गेट होंगे PoK के आतंकी कैंप!

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)। तो अब क्या पाकिस्तान में चलने वाले आतंकी कैंपों का नंबर है? क्या उन पर भारत हमला बोलेगा ताकि वहां के आतंकियों को खत्म किया जा सके? पाकिस्तान में बहुत से आतंकी कैंप चल रहे हैं पीओके वगैरह में। वहां से भारत में आतंकवाद फैलाया जाता है। वहां से भारत में इस्लामिक कट्टरता फैलाने का काम किया जाता है।

दरअसल भारत सरकार ने म्यांमार में जिस तरह से आतंकी कैंपों को धूल में मिलाया है, उससे साफ है कि अब भारत सरकार शांत बैठने के मूड में नहीं है।

करारा जवाब मिलेगा

अब ईंट का जवाब ईंट से दिया जाएगा। अब भारत को अस्थिर करने वाली ताकतों को देश या देश से बाहर जाकर मारा जाएगा।

घर में घुसकर मारेंगे

भारत सरकार के एक उच्च सूत्र ने माना कि अब भारत की रणनीति डिफेंसिव नहीं रहेगी। अब तो घर में घुसकर मारा जाएगा। अब मोदी सरकार अपनी पूर्ववर्ती सरकारों की तरह से आचरण नहीं करेगी। पहले तो सरकार सिर्फ एक्शन की चेतावनी ही देती रहती थी। अब ये सब बर्दाश्त नहीं होगा। पहली की सरकारें तो बेहद लुंज-पुंज रही हैं।

बड़ा हमला हुआ

जानकारों को मालूम है कि भारत में विदेशों से आतंकवाद फैलाया जाता रहा है। उनमें पाकिस्तान सबसे खास हैं। वहां का पंजाब सूबा तो भारत विरोधी हरकतों और गतिविधियों का गढ़ बन चुका हैं। वहां पर बैठकर ही मुंबई में बड़ा हमला हुआ था।

मत मानो कमजोर

विदेश मामलों के जानकार कहते हैं कि भारत को अब कमजोर महाशक्ति मानना भूल होगा। भारत ने म्यांमार में एक्शन लेकर एक तरह से पाकिस्तान को मैसेज दे दिया है कि भारत अब उसके देश में फैलाए जाने वाले आतंकवाद को सहन नहीं करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+