यूपीए से समर्थन वापस ले सकते हैं मुलायम

Mulayam Singh Yadav, Mammohan Singh
लखनऊ। भाजपा के पीएम उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी की कानपुर रैली के बाद उत्‍तर प्रदेश के राजनीतिक समीकरण बदलते दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सपा यूपीए से समर्थन वापस ले सकती है। इस संबंध में सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा है कि 'हम पार्टी के यूपीए से गठबंधन को लेकर चर्चा करेंगे।'

सपा के पास इस समय 22 लोकसभा सांसद हैं जो कि यूपीए को बाहर से समर्थन दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस अंदेशे के बाद यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि कानपुर रैली में राजनाथ सिंह ने कहा था, सपा यूपीए को सीबीआई से डर के कारण समर्थन दे रही है। ऐसे में अब जब उनके खिलाफ सारे सीबीआई द्वारा लगाये गये सारे केस वापस ले लिए गये हैं तो उन्‍हें विकास की राजनीति का समर्थन करना चाहिए।

नरेंद्र मोदी ने भी कानपुर रैली के दौरान सपा और बसपा सरकार की ज्‍यादा निंदा नहीं की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+