बंगाली टीवी एक्ट्रेस रिमझिम मित्रा बीजेपी में शामिल, ममता बनर्जी बोलीं- सदस्यता के लिए मजबूर की जा रहीं मशहूर हस्तियां

नई दिल्ली। हाल ही में परनो मित्रा समेत कई बंगाली टीवी कलाकारों द्वारा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इसके बाद अब बंगाली टीवी एक्ट्रेस रिमझिम मित्रा ने भी रविवार को बीजेपी की सदस्यता ली है। बता दें कि रिमझिम जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं और साल 2013 में रियलिटी शो 'झलक दिखला जा बांग्ला' जीत चुकी हैं। इसके अलावा वे बिग बॉस बांग्ला में भी नजर आ चुकी हैं। वे 'तीन यारी कथा' और 'क्रॉस कनैक्शन' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

after many other actors now Bengali actress Rimjhim Mitra joins bjp

कोलकाता में राज्य के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष द्वारा सदस्यता दिलाए जाने के बाद रिमझिम ने कहा कि- 'मैं बंगाली फिल्म और टीवी उद्योग में एकाधिकारवादी दृष्टिकोण के तहत काम करके खुश नहीं हूं। मैंने कई बार महसूस किया है और यह पहली बार है जब मैं किसी पार्टी का समर्थन करने की बात कर रहr हूं। मैं भाजपा में शामिल हुई क्योंकि मैं ये करना चाहती थी।'

बता दें कि रिमझिम के अलावा एक्टर सुरोजीत चौधरी और मॉडल पमेला गोस्वामी भी बीजेपी में शामिल हुए हैं। रिमझिम के राज्य के भाजपा मुख्यालय पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के 'शहीद दिवस कार्यक्रम' में आरोप लगाया था कि मशहूर हस्तियों को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के डर से भाजपा में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

रिमझिम ने ममता की इस बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मैंने बीजेपी की सदस्यता इसलिए ली क्योंकि मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नजरिया पसंद है और मैं टेलीविजन इंडस्ट्री की बेहतरी के लिए काम करना चाहती हूं। गौरतलब है कि बीते 18 जुलाई को फिल्म और टीवी जगत की कई हस्तियों ने बीजेपी के दिल्ली हेडक्वार्टर में पार्टी की सदस्यता हासिल की थी। इसमें ऋषि कौशिक, कंचाना मोइत्रा, रूपंजना मित्रा, परनो और बिश्वजीत गांगुली जैसे अभिनोता शामिल थे।

यह भी पढ़ें- स्कूल पहुंचे भाजपा विधायक ने छात्र-छात्राओं को भी पहना दिए भाजपा के पटके, हुआ विवाद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+