शहीद हेमराज की तरह किया जवान मंजीत सिंह का हाल, शरीर को किया क्षत-विक्षत, सेना ने कहा लेंगे बदला
पाकिस्तान का समर्थन पाए हुए आतंकियों की करतूत ने एक और भारतीय जवान का हाल शहीद हेमराज जैसा किया है।
जम्मू-कश्मीर। पाकिस्तान का समर्थन पाए हुए आतंकियों की करतूत ने एक और भारतीय जवान का हाल शहीद हेमराज जैसा किया है। पीओके से भारत की सीमा में घुसकर आतंकी ने भारतीय जवान को मार डाला और उसके शरीर को पूरी तरह से क्षत-विक्षत भी कर दिया। अपने जवान की मौत के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को धमकी दी है कि इसका बदला लिया जाएगा।

भारतीय सेना ने कहा लेंगे बदला
शुक्रवार को एलओसी के पास कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया। वहीं एक आतंकी को सेना ने मार गिराया।
पाकिस्तान की तरफ से की जा रही भारी गोलाबारी के बीच ही एक आतंकी ने शहीद जवान मंजीत सिंह के शव को क्षत-विक्षत कर दिया। इस बीच शनिवार को पाकिस्तान ने एक बार फिर आरएस पुरा सेक्टर में फायरिंग शुरू कर दी है।
भारतीय सेना सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर एक एक बयान जारी करते हुए कहा कि अपने शहीद हुए जवान की मौत का हम बदला लेंगे। शहीद जवान मंजीत सिंह 17 सिख लाइट इन्फैंट्री में तैनात थे।

वर्ष 2013 में शहीद जवान लांसनायक हेमराज का काटा था सिर
सोशल मीडिया पर शहीद मंजीत सिंह की हत्या को लेकर मचे शोर के बीच खबरें यह भी हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्री मनोहर परिक्कर को इस मामले की जानकारी दी है। पाकिस्तान की तरफ से पहली बार ऐसी घिनौनी हरकत नहीं हुई है। इससे पहले वर्ष 2013 में भी कश्मीर के मेंढर सेक्टर में शहीद जवान लांसनायक हेमराज सिंह का सिर काटा गया था और दूसरे शहीद के शरीर को क्षत-विक्षत किया गया था।

उरी आतंकी हमले के बाद बदला माहौल
बाद में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के इस कायरतापूर्ण कृत्य का बदला लिया था। सेना ने उस समय कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 11 जवानों को मार गिराया था।
आपको बताते चलें कि 29 सितंबर को उरी में भारतीय सेना पर आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की तरफ से सर्जिकल स्ट्राइक किया गया था। उरी आतंकी हमले में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे।
पाकिस्तान की तरफ से सुबह से ही कथूरा सेक्टर में जोरदार फायरिंग की जा रही है। इसके चलते लोग अपना घर छोडकर जा रहे हैं।
कारगिल युद्धध में भी किया थी ऐसी नापाक हरकत
रक्षा विशेषज्ञ पीके सहगल ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी ने जैसी हरकत भारत के जवान मंजीत सिंह के साथ की है। वैसी ही हरकत पाकिस्तान ने कारगिल में भी की थी। पर तब भारत ने इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र संघ में नहीं उठाया था।













Click it and Unblock the Notifications