कोरोना वायरस का वेरिएंट सामने आने के बाद कर्नाटक में कोविड से बचाव संबंधी एडवाजरी जारी की गई

महाराष्‍ट्र में sub-variants के बाद कर्नाटक में कोविड से बचाव संबंध‍ी नियमों का पालन करने की दी सलाह

Corona Virus Sub-Variants: महाराष्‍ट्र में कोरोना के सब वेरिएंट के मामले सामने आने के बाद कर्नाटक में लोगों को कोरोना से बचाव संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करने का आदेश जारी करते हुए एडवाइजरी जारी की गई है। महाराष्‍ट्र में कोरोना के सबवेरिएंट आने के बाद उससे सटे खासकर दक्षिण कर्नाटक के लोगों को कर्नाटक राज्‍योत्‍सव और सामान्‍य दिनों में लोगों से कोविड संबंधी सभी ऐ‍हतियात का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी गई है।

covid

भारत के दक्षिणी कर्नाटक राज्य ने लोगों से क त्योहारों के मौसम में लोगों के जमावाड़े के बीच कोविड -19 से बचाव संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही सांस लेने में कठिनाई, सर्दी जुकाम और बुखार वाले लोगों को तत्काल डाक्‍टर से सलाह लेने की सलाह दी गई है।

covid

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के एक्सबीबी के अलावा नये सब वेरिएंट बीक्यू.1, बीए.2.3.20 जोकि बीए.2.75 और बीजे.1 से मिलकर बने हैं उनके केस सामने आने के बाद दिवाली के बाद 1 नवंबर को कर्नाटक में कन्नड़ राज्योत्सव के त्योहारी सीजन को देखते हुए स्‍वास्‍थ विभाग ने लोगों के लिए एडवाजरी जारी की है।

मेडिकल विभाग की एडवाइजरी के अनुसार "घर के अंदर, एयर-कंडीशनिंग वाले स्थानों में, अच्छी तरह हवादार क्षेत्रों में, बंद स्थानों पर, भीड़ की जगहों में एन -95 मेडिकल मास्क का इस्‍तेमाल करने की सलाह दी गई है । मेडिकल विभाग ने लोगों को बाहर उत्सव मनाने और जहां तक ​​हो सके घर के अंदर भीड़ से बचने की सलाह दी है।

विभाग द्वारा दी गई सलाह के अनुसार यह महत्वपूर्ण है कि जो 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के हैं और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को जल्दी टीका लगाया जाना चाहिए। जिन मरीजों की किडनी की डायलिसिस पर है, जो कैंसर विरोधी दवाएं ले रहे हैं वे सभी रोगी उनका इलाज करने वाले डॉक्टर के परामर्श से प्राथमिकता के आधार पर वैक्‍सीनेशन करवाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+