शिवसेना के बाद AIADMK से गठबंधन पर भाजपा की नजर, पीएम मोदी, पीयूष गोयल संभालेंगे कमान
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी तमाम क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन की कोशिशों में जुट गई है। इस कड़ी में पार्टी को सबसे बड़ी सफलता महाराष्ट्र में मिली है, जहां भाजपा शिवसेना के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रहा तकरार खत्म हो गया। दोनों ही दलों ने एक बार फिर से आपसी मतभेदों को भूलकर एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। महाराष्ट्र के बाद भाजपा की नजर अब तमिलनाडु पर है, पार्टी तमिलनाडु में एआईएडीएमके के साथ गठबंधन की कोशिशों में जुट गई है।

पीएम मोदी, पीयूष गोयल आज तमिलनाडु में
एआईएडीएमके के साथ गठबंधन के लिए बातचीत करने के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज तमिलनाडु पहुंचेंगे। यही नहीं खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज तमिलनाडु पहुंचेंगे और यहां तिरुपूर और कन्याकुमारी में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा तमिलनाडु में 20-20 सीटों के फॉर्मूले पर एआईएडीएमके से बात करना चाहती है, जबकि पुडुच्चेरी में पार्टी एक सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है। माना जा रहा है कि भाजपा और उसके एनडीए सहयोगियों को 15 सीटें मिलेंगी जबकि एआईएडीएमके 25 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है और इस फॉर्मूले पर बात बन गई है।

रजनीकांत के फैसले का था इंतजार
जानकारी के अनुसार भाजपा 15 में से 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और बाकी की सीटें विजयकांत की पार्टी डीएमडीके, अनबुमणि की पार्टी की पार्टी पीएमके और छोटे दल जैसे पुथिया थमिजगम को दी जाएंगी। भाजपा सूत्रों के अनुसार भाजपा और एआईएडीएमके रजनीकांत के फैसले का इंतजार कर रहे थे, माना जा रहा था कि रजनीकांत दोनों दलों के साथ आ सकते हैं। लेकिन जिस तरह से रजनीकांत ने अगला चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया उसके बाद दोनों दलों के बीच बातचीत का दौर शुरू हुआ।

सीटे फॉर्मेूले पर बात
भाजपा नेतृत्व को इस बात का भरोसा है कि सरकार विरोधी माहौल के बाद भी गठबंधन की स्थिति प्रदेश में मजबूत रहेगी। जिस तरह से ई पलानीस्वामी ने प्रदेश को लोकलुभावन बजट दिया है उससे पार्टी की उम्मीदें बढ़ी हैं। माना जा रहा है कि पिछले हफ्ते पीयूष गोयल ने देर रात एआईएडीएमके नेता पलानीस्वामी, ओ पन्नीरसेल्वम के साथ मिलकर सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप देने में सफलता हासिल कर ली है। एनडीए के खाते में से पीएमके, डीएमडीके को3-3 सीटें मिल सकती हैं।

पीएम की लोकप्रियता पर निर्भर भाजपा
तमिलनाडु में भाजपा मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर निर्भर है। पार्टी की इस बात का विश्वास है कि पीएम मोदी की लोकप्रियता का उसे आगामी लोकसभा चुनाव में लाभ मिलेगा। यही नहीं कन्याकुमारी, कोयंबटूर, शिवगंगा, तिरुपूर में विकास कार्यों की वजह से भाजपा को यहां लाभ हो सकता है।
पर मुहर लगा दी है।
इसे भी पढ़ें- पुलवामा हमले के बाद विवादित पोस्ट करने वाली महिला टीचर को रेप और जान से मारने की धमकी, लापता












Click it and Unblock the Notifications