कैंसर से पूरी तरह उबर चुके हैं इरफान खान, जल्द शुरू करेंगे फिल्मों की शूटिंग
मुंबई। अभिनेता इरफान खान कैंसर से पूरी तरह से उबर चुके हैं और जल्दी ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर देंगे। निर्माता-निर्देशक तिग्मांसु धूलिया ने इरफान की सेहत की जानकारी दी है। धूलिया ने बताया कि हिन्दी मीडियम-2 की शूटिंग के लिए इरफान बहुत जल्दी ही उपलब्ध होंगे और फिल्म की शूटिंग शूरू की जाएगी। इस फिल्म की शूटिंग बीते साल अगस्त से शुरू होनी थी लेकिन इरफान की सेहत की वजह से इसे मुल्तवी कर दिया गया था।

इरफान से मिले तिग्मांशु
तिग्मांशु धूलिया ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वो हाल ही में इरफान से मिले। इरफान ने कहा कि वो जल्दी ही शूटिंग करना चाहते हैं। हाल ही में लंदन से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज कराकर लौटे इरफान के बारे में पहले कहा जा रहा था कि उन्हें काम पर लौटने में एक साल का वक्त लग सकता है लेकिन उन्होंने बहुत जल्दी काम पर लौटने के संकेत दिए हैं। तिग्मांशु धूलिया और इरफान खान इससे पहले 'हासिल', 'पान सिंह तोमर' और 'साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' में साथ काम कर चुके हैं।

बीते साल सामने आई थी इरफान को ट्यूमर होने की बात
पिछले साल मार्च से इरफान खान लंदन में न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करा रहे थे। उन्होंने पिछले साल 16 मार्च को ओपन लेटर के जरिए अपनी बीमारी के बारे में बताया था। इसके बाद देश ही दुनियाभर से लोगों ने इरफान की बेहतर सेहत के लिए दुआएं की थीं। 10 महीने से ज्यादा समय लंदन में रहने के बाद वो लौटे हैं।

लटक गई थी कई फिल्में
हिन्दी मीडियम-2 के अलावा भी कई फिल्में इरफान खान की बीमारी की वजह से बीच में छूट गईं थीं या शूटिंग ही नहीं शुरू हो पाई थी। विशाल भारद्वाज की फिल्म सपना दीदी पर काम शुरु करने वाले थे जिसमें इरफान के साथ दीपिका पादुकोण के होने की खबरें हैं। वहीं और भी कुछ फिल्में हैं।












Click it and Unblock the Notifications